T20 World Cup 2022: Ab De Villiers का दावा- ये दो टीमें खेलेंगी फाइनल, बताया- कौन जीतेगा वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2022 ab de villiers

T20 World Cup 2022 ab de villiers

नई दिल्ली: टीम इंडिया आईसीसी टी 20 विश्व कप 2022 के आगामी सेमीफाइनल में जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड के साथ भिड़ंत के लिए तैयार है। दोनों टीमें 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने के लिए 15 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

विज्ञापन

भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा!

वहीं पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच बुधवार को भिड़ंत होगी। इन दोनों सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को न सिर्फ फाइनल खेलने बल्कि खिताब जीतने की बात कही है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। इसके साथ ही मुझे लगता है कि फाइनल में भारत जीतेगा।

विज्ञापन

एबी बोले- सूर्य, विराट अच्छी फॉर्म में

एबी ने कहा- हर कोई अच्छा खेल रहा है। सूर्यकुमार अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं, विराट अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। हालांकि रोहित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन वह टीम में अपनी भूमिका में तब आएंगे जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। वह एक शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने आगे कहा- भारत की पूरी टीम बहुत प्रतिभाशाली है। इसलिए मैं उनके लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार खेल की उम्मीद कर रहा हूं। जो मेरी राय में सबसे बड़ी परीक्षा है। मेरा मानना ​​है कि अगर वे सेमीफाइनल जीतते हैं, तो वे ट्रॉफी जीतेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत का पलड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड दोनों ने अब तक विश्व कप के सुपर 12 चरण में अपने प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले देखे जाएं तो टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। भारत-इंग्लैंड तीन बार वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुए हैं। जिसमें दो बार भारत और एक बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। भारत-न्यूजीलैंड ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और दोनों अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर हैं। डी विलियर्स की भविष्यवाणी सच भी हाे सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ