साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे कम स्कोर

India vs South Africa 1st ODI: भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की टीम तीन बार सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है।

south-africa-3rd-lowest-score India vs South Africa 1st ODI

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मैच जोहानसबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम महज 116 रनों पर ही ढेर हो गई। वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका का ये तीसरा सबसे कम स्कोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार कम स्कोर पर आउट हो चुकी है टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका की वनडे क्रिकेट में तीन बार भारतीय टीम के सामने बेहद कम स्कोर पर आउट हो चुकी है। इससे पहले इसी साल साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ 83 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इससे पहले साल 2022 में महज 99 रनों पर ढेर हो गई थी। अब पहले वनडे में साउथ अफ्रीका तीसरी बार कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है।

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों का दिखा जलवा

पहले वनडे मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों की तरफ से खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने ही साउथ अफ्रीका के 9 बल्लेबाजों को आउट किया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने पहली बार वनडे क्रिकेट में 5 विकेट लिए है। इससे पहले अर्शदीप ने भारत के लिए दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे। जिसमे उनको नाम कोई विकेट नहीं था।

यानी इस मैच में अर्शदीप सिंह का विकेटों का खाता खुला है। इसके अलावा आवेश खान ने भी कमाल की गेंदबाजी की, हालांकि वो 5 विकेट लेने से चूक गए। आवेश ने 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। कप्तान केएल राहुल ने पहले मैच में तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया। मैच में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने महज 2.3 ओवर ही डाले। इस दौरान उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ