अर्शदीप सिंह के नाम खास उपलब्धि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज

India vs South Africa 1st ODI: पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

arshdeep singh india vs south africa pink jersey

अर्शदीप सिंह: Social Media

विज्ञापन

India vs South Africa 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अब आगाज हो गया है। पहले ही मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। पहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने मिलकर साउथ अफ्रीका के 9 विकेट हासिल किए। जिसके चलते पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में महज 116 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले अर्श दीप सिंह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए है। हालांकि भारतीय स्पिन गेंदबाज अर्शदीप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा कर चुके हैं लेकिन कोई तेज गेंदबाज आजतक ऐसा नहीं कर पाया था।

Advertisment

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करे तो अर्शदीप भारत के लिए वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की धरती पर 5 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में युजवेंद्र चहल ने 5 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

भारत के सामने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य

पहले वनडे मैच को जीतने के लिए भारत के सामने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य है। अर्शदीप के अलावा आवेश खान ने भी मैच में शानदार गेंदबाजी की। आवेश ने 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं कुलदीप यादव को भी एक सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ