Virat या Rohit नहीं, 2023 में गूगल पर इस खिलाड़ी को किया गया सबसे अधिक सर्च

क्या आप सोच सकते हैं कि साल 2023 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों में भारत का युवा खिलाड़ी पहले स्थान पर है। चलिए बताते हैं कौन है ये करिश्माई खिलाड़ी।

Shubman Gill is most searched cricketer on Google in 2023 see Top 5 list

Image Credit- Hindustan Times

Most Searched Cricketer on Google in 2023: क्रिकेट की दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फैन फॉलोइंग विराट कोहली के हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 2023 में सबसे अधिक बार सर्च किए जाने के मामले में इन दोनों ही खिलाड़ियों का नाम नहीं है। यह काफी चौंकाने वाली बात है कि भारतीय टीम में रोहित और विराट के अलावा एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में लोग सबसे अधिक पढ़ना और जानना पसंद कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वह स्टार खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस खिलाड़ी को किया गया सबसे अधिक सर्च

आईसीसी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान शुरुआती कुछ मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू होने के कारण उन्हें टीम से दूर रखा गया था, उस दौरान लोग सबसे अधिक इस सवाल में रूची लेते थे कि गिल किस मैच में वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा पूरे विश्व कप में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही। ‘MY Khel’ के अनुसार साल 2023 में शुभमन गिल ही वह खिलाड़ी हैं, जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। गिल ने इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

5 में से 3 खिलाड़ी भारतीय

शुभमन गिल के बाद सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर हैं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के तेज गेंदबाज और इस विश्व कप में सबसे अधिक विकेट अपने नाम करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद शमी का नाम है। गूगल पर सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में टॉप 3 में कहीं भी कोहली और रोहित का नाम नहीं है। इसके बाद चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं और पांचवें क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट का कितना अधिक क्रेज है। सबसे अधिक बार सर्च किए जाने वाले टॉप 5 क्रिकेटरों में 3 खिलाड़ी भारत के ही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ