---विज्ञापन---

क्रिकेट

NCA पहुंचे श्रेयस अय्यर, WTC Final को लेकर लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। वह फिलहाल आईपीएल से भी बाहर हैं, उनकी जगह नितीश राणा को कप्तान बनाया गया है। श्रेयस ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी पीठ की परेशानी के लिए सर्जरी नहीं कराने का फैसला […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। वह फिलहाल आईपीएल से भी बाहर हैं, उनकी जगह नितीश राणा को कप्तान बनाया गया है। श्रेयस ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी पीठ की परेशानी के लिए सर्जरी नहीं कराने का फैसला भी लिया है। वह समय-समय पर इलाज के लिए एनसीए जाते रहे हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार, वह गुरुवार को एक इंजेक्शन लेंगे। एनसीए में उनके रहने का फैसला उनकी फिटनेस को देखते हुए लिया जाएगा।

WTC Final खेलना चाहते हैं श्रेयस अय्यर

पता चला है कि श्रेयस अय्यर 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में चयन के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्जरी न कराने का फैसला किया है। उनके एक करीबी सूत्र ने कहा- उन्होंने विशेषज्ञ और एनसीए के अधिकारियों से मुलाकात की है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि ऑपरेशन को टाला जा सकता है। वह विशेषज्ञों की सलाह का पालन करेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल में डेब्यू करते ही गदर मचाएंगे ये 10 धाकड़ खिलाड़ी, एक का स्ट्राइक रेट क्रिस गेल से भी ज्यादा

केकेआर के कोच ने दिया था ये बयान

दूसरी ओर उनकी आईपीएल टीम केकेआर को उम्मीद है कि वह लीग के किसी भी चरण में उनके साथ उपलब्ध रहेंगे। कोच चंद्रकांत पंडित ने मंगलवार को कहा- श्रेयस की अनुपस्थिति से फर्क पड़ेगा क्योंकि वह महत्वपूर्ण हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस बहुत जल्द वापस आएंगे और इससे टीम पर काफी फर्क पड़ेगा। केकेआर का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 अप्रैल को होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: 13 भाषाओं में होगी कमेंट्री, स्टीव स्मिथ, क्रिस गेल समेत कई दिग्गज बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द की वजह से लगातार जूझ रहे हैं। इस वजह से वह कई बार टीम में जगह नहीं बना पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में अय्यर इसी समस्या की वजह बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं पहुंच सके थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 29, 2023 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola