शोएब मलिक ने एक ओवर में फेंकीं 3 नो बॉल, फैंस बोले 'सना जावेद का असर शुरू'

Shoaib Malik Trolling: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शोएब मलिक ने एक ओवर में फेंकीं 3 नो बॉल। सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल।

Shoaib Malik trolled social media

'शोएब मलिक पर सना जावेद का हुआ असर' Image Credit: Social Media

Shoaib Malik Trolling: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शोएब मलिक को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। शोएब मलिक फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में फॉर्च्यून बरिशल टीम के लिए खेल रहे हैं।

विज्ञापन

जिसके एक मैच में शोएब मलिक ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। इस बीच शोएब मलिक को सोशल मीडिया पर सना जावेद को लेकर काफी ट्रोल किया जाने लगा। यहां तक कि शोएब मलिक पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगा दिए।

विज्ञापन

‘सना जावेद का असर शुरू’

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में फॉर्च्यून बरिशल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोएब मलिक ने खुलना टाईगर्स के खिलाफ मैच में काफी खराब गेंदबाजी की। इस मैच के दौरान शोएब मलिक ने एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकीं। इस एक ओवर में शोएब मलिक ने 18 रन लुटाए। इसके अलावा इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए शोएब मलिक महज 5 रन ही बना सके थे। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शोएब मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि शोएब पर सना जावेद का असर शुरू। इस उम्र में एक स्पिनर के रूप में 3 नो बॉल फेंकना अपराध है। वहीं दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा बीपीएल 2024 में स्पष्ट मैच फिक्सिंग के सबूत, 4 गेंदों में 3 नो बॉल वो भी एक स्पिनर शोएब मलिक द्वारा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा एक ओवर में शोएब मलिक की 3 नो बॉल। किंग मलिक अपने सर्वश्रेष्ठ 3/3 स्तर पर हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Rnawaz31888/status/1749478975066239230?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1749478975066239230%7Ctwgr%5E60b99959f55f03c456ce482efbb8d02bf39b096c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.freepressjournal.in%2Fsports%2Fsana-javed-effect-has-started-shoaib-malik-brutally-trolled-for-bowling-3-no-balls-in-an-over-in-bpl-clash

विज्ञापन

बीते दिनों सना जावेद से की थी शादी

शोएब मलिक ने बीते कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से अपनी तीसरी शादी की थी। शादी के बाद शोएब काफी चर्चाओं में आ गए थे, क्योंकि शादी से पहले उनके तलाक की कोई खबर सामने नहीं आई थी। शोएब मलिक ने अपनी दूसरी शादी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ