'गालियां खाकर थके नहीं', Sana Javed और Shoaib Malik की नई फोटो देख भड़के लोग

Shoaib Malik Sana Javed Photo: शोएब मलिक और उनकी तीसरी बेगम सना जावेद की नई तस्वीर वायरल हो रही है। कपल ने ये तस्वीर शेयर कर खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार दी है।

Shoaib Malik Sana Javed Photo

शोएब मलिक और सना जावेद की ताजा तस्वीर आई सामने

Shoaib Malik Sana Javed Photo: पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के एक्स हस्बैंड शोएब मलिक (Shoaib Malik) इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उन पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं। जबसे उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से निकाह की अनाउंसमेंट की है तभी से हर तरफ इन दोनों के लिए नफरत पनपती हुई दिखाई दे रही है। शोएब को इस शादी के बाद लोगों की खूब गाली सुनने को मिल रही है। इसी बीच अब उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों का गुस्सा उन पर भड़क उठा और अब शोएब एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब मलिक की तीसरी बेगम संग तस्वीर वायरल

दरअसल, शादी के बाद अब इनकी एक और नई तस्वीर सामने आ गई है। अब इनकी अनसीन फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। खुद न्यूली मैरिड कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से ये फोटो पोस्ट की। ये उसी दिन की तस्वीर है जिस दिन इस कपल ने निकाह किया था। इस फोटो में ये दोनों एक- दूसरे की बाहों में बाहें डाले कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं। इनके फेस पर स्माइल भी देखी जा सकती है। दो दिन पहले इन दोनों ने जो तस्वीरें शेयर की थीं उसमें भी इन्होंने यही आउटफिट पहना था। बस इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिना ज्वेलरी और दुपट्टे के नजर आ रही हैं। वहीं, शोएब मलिक की दोशाला भी इसमें मिसिंग है।

विज्ञापन

लोगों ने किया ट्रोल

ऐसा लग रहा है जैसे ये फोटोशूट इन्होंने अपने निकाह से कुछ देर पहले या बाद में करवाया हो। वहीं, अब अपनी इसी तस्वीर की वजह से ये लव बर्ड्स अब लोगों की जली- कटी बातों का सामना कर रहे हैं। एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट किया, ‘जहर लग रहे हैं दोनो।’ एक ने कहा, ‘इन दोनों के लिए अब कोई सम्मान नहीं।’ एक कमेंट आया, ‘जो बंदा इतनी वफादार लड़की का ना हुआ आपका कैसे होगा।’ तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘उसे कसकर गले लगाओ, हो सकता है कि वो किसी और लड़की के पास जाए जिसे आप जानते हैं।’ एक ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, ‘ज्यादा तस्वीरें अपलोड करें न करें मलिक के साथ…. बाद में डिलीट करनी पड़ती हैं आप लोगों को…।’

शोएब मलिक की वफादारी पर उठे सवाल

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मौसमी प्यार मौसमी शादी।’ एक ने लिखा, ‘दो दिन से गालियां खाकर थके नहीं। आज फिर अपलोड कर दिया।’ एक ने कहा, ‘उन दोनों ने “अंगूर” की जगह “लंगूर” को चुना।’ किस ने कहा, ‘वह सोचती है कि वह उससे प्यार करेगा, लेकिन वह उसकी पत्नी से भी प्यार नहीं कर सका।’ एक कमेंट आया, ‘आज 2 दिन होने को आए, मरे हुए पर भी सब्र आ जाता लेकिन तुम पर गुस्सा नहीं कम हो रहा।’ आखिर में एक शख्स बोला, ‘पाकिस्तानी होने के नाते हम सानिया मिर्जा के साथ खड़े हैं। ये पपलू तो उसके सामने कुछ भी नहीं है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ