---विज्ञापन---

Shoaib Malik से अलग होने के बाद Sania Mirza को आई देश की याद, पोस्ट करते ही हुईं ट्रोल

Sania Mirza Post After Separating With Shoaib Malik: सानिया मिर्जा का पति से अलगाव के बाद पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आ चुका है। चलिए देखते हैं उन्होंने क्या शेयर किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Sania Mirza Post After Separating With Shoaib Malik: भारत की बेटी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के साथ शादी में धोखा हुआ है। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उन्हें चीट किया जिसके बाद अब वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। जबसे शोएब मलिक (Shoaib Malik) की तीसरी शादी की खबर आई है हर हिंदुस्तानी सानिया मिर्जा को लेकर चिंतित दिख रहा है। सब लोग जानना चाहते हैं कि वो फिलहाल किस हाल में हैं। वहीं, अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर फैंस की टेंशन दूर कर दी है। टेनिस प्लेयर अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और शोएब से अलग होने के बाद उनका पहला पोस्ट भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: मशहूर पोर्न स्टार Jesse Jane की घर में मिली लाश, निधन की खबर से फैंस को लगा गहरा सदमा

---खबर नीचे जारी है---

अलग होने के बाद सानिया का पहला पोस्ट

उन्होंने अब अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसमें वो मिरर के सामने खड़े होकर अपने आपको निहारती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। ये फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया उनका दीवाना हो गया। इस फोटो पर सानिया की बेस्ट फ्रेंड फराह खान ने कमेंट कर लिखा- ‘रिफ्लेक्शन बहुत अच्छा लग रहा है! आप बेहतर दिख रही हैं।’ एक कमेंट आया, ‘टॉक्सिक लोगों को छोड़ने के बाद का ग्लो है।’ एक यूज़र ने लिखा- ‘कोई इतनी क्यूट लड़की को कैसे छोरा सकता है।’ एक फैन ने लिखा, ‘सानिया मिर्जा जी हम तुम्हारे साथ हैं।’ तो कोई बोला, ‘रिफ्लेक्शन दो शब्द कहता है- क्लास और रिस्पेक्ट।’

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

---खबर नीचे जारी है---

सानिया ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

इसके बाद अब उनका एक और पोस्ट सामने आ गया है। अब सानिया मिर्जा ने देश को याद किया है और सभी को अपने अंदाज में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अब अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो भारत के झंडे के साथ दिखाई दे रही हैं। इस यादगार तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना हमेशा सम्मान की बात है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इसपर रिएक्ट करते हुए सानिया को ताने सुना रहा है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

---खबर नीचे जारी है---

खूब ट्रोल हुईं सानिया

एक यूजर ने तिरंगे के साथ सानिया को देख लिखा, ‘लड़की भटक गई थी।’ एक ने लिखा, ‘शामी भाई आपके प्रपोजल का इंतज़ार कर रहे हैं सानिया मिर्जा जी।’ एक ने कहा, ‘इतने सालों बाद? याद आया।’ एक ट्रोलर बोला, ‘अब तो याद आएगा ही ना इंडिया।’ एक यूजर बोला, ‘दीदी को अब देश याद आ रहा है। जब सिम्पथी चाहिए तो पकड़ लिया झंडा या घुमा दो जनता।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘काश ऐसे ही इसी देश के मुसलमान से शादी की होती तो आज ये दुर्दशा नहीं होती। बाकी गणतंत्र के लिए सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिन्द।’

First published on: Jan 26, 2024 02:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola