'केले की दुकान लगाओ... अंडे बेचो जाके..' भारतीय खिलाड़ियों को कपिल देव ने दी अजीबोगरीब सलाह, देखें वीडियो

Kapil Dev IPL 2023

Kapil Dev IPL 2023

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और आईपीएल को लेकर तंज कसते रहते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे क्रिकेटर्स को बेहतर प्रेशर हैंडल करने को कह रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि अगर नहीं खेल सकते तो उन्हें केले या फिर अंडे बेचने चाहिए।

विज्ञापन

आपको प्रशंसा के साथ साथ आलोचना के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा – कपिल देव

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में कपिलदेव एक इवेंट में कह रहे हैं कि ‘मैंने सुना है कि हम आईपीएल खेल रहे हैं इसलिए हमपर बहुत प्रैशर है। प्रैशर शब्द बहुत आम हो गया है। तो मैं ऐसे खिलाड़ियों से कहूंगा कि आप क्रिकेट मत खेलो। आपको खेलने के लिए कौन कह रहा है। क्रिकेट में प्रैशर और प्रतिस्पर्धा दोनों होगी। अगर आप उस स्तर पर खेलेंगे तो आपको प्रशंसा के साथ साथ आलोचना के लिए भी तैयार रहना होगा। यदि आप आलोचना से डरते हैं और इसे बर्दाश्त करने की आपमें क्षमता नहीं है तो मत खेलो।

विज्ञापन

उन्होंने आगे ये भी कहा कि 100 करोड़ लोगों के बीच आप 20 लोगों का देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है और इसमें आपको प्रेशर महसूस हो रहा है तो आप इसे छोड़ तो। आप केले बेचो अंडे का ठेला लगाओ कुछ भी करो लेकिन इसे छोड़ दो।

विज्ञापन

https://twitter.com/AhmedKhabeer_/status/1605372397867372545?s=20&t=3uVB8bVr0JCxNih9GNMiKg

और पढ़िए – IPL Auction 2023: ‘मुंबई इंडियंस के लिए ये स्पिनर हो सकता है विकल्प…’, अनिल कुंबले का फ्रेंचाइजी को सुझाव

दवाब महसूस करते हो तो आईपीएल मत खेलो- कपिल देव

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे कपिल देव ने इससे पहले भी कहा था कि ‘मैंने कई बार टीवी पर ये सुना है कि आईपीएल में खेलने के लिए खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है। मैं एक ही चीज इसको लेकर कहना चाहूंगा कि अगर आपके ऊपर प्रेशर है तो मत खेलो। किसी के पास अगर खेलने का जज्बा है तो उसके ऊपर दबाव नहीं रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ