पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिले दो नए कप्तान, बाबर आजम की जगह लेंगे ये खिलाड़ी

Pakistan Cricket Team Captain: बुधवार शाम को ही पाकिस्तान की कप्तानी से बाबर आजम ने इस्तीफा दिया था। अब दो नए खिलाड़ी कप्तान बनाए गए हैं।

Shaheen Afridi Appointed As White Bal Pakistan Cricket Team Captain Shan Masood Test Captaincy

Pakistan Cricket Team gets two captains After Babar Azam Resigns

Pakistan Cricket Team Captain: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने बुधवार 15 नवंबर को सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। उसके एक-दो घंटे के बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दो नए कप्तानों की घोषणा कर दी गई है। दरअसल व्हाइट बॉल क्रिकेट यानी वनडे व टी20 का कप्तान एक खिलाड़ी होगा। वहीं टेस्ट यानी रेड बॉल क्रिकेट के लिए अन्य खिलाड़ी को कप्तान बना दिया गया है।

विज्ञापन

कौन बना पाकिस्तान का कप्तान?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक शाहीन शाह अफरीदी को टी20 व वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि शान मसूद को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया दांव खेला गया है और युवा खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपी गई हैं। इससे पहले बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर करते हुए सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर आजम पर उठे थे सवाल

आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम की 9 मैचों में से पांच हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने कई बार वर्ल्ड कप के दौरान कहा भी था कि टूर्नामेंट से वापस लौटने पर ही इसको लेकर फैसला होगा। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया और कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने अपने फैंस और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया अदा किया था।

विज्ञापन

बाबर आजम ने कहा था कि,’इन चार सालों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे) में नंबर एक टीम बनना सभी कोच, प्लेयर्स और टीम स्टाफ के परिश्रम का फल था। मैं सभी फैंस का भी उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद अदा करता हूं। आज मैं सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान करता हूं। यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यह कॉल लेने का यह सही वक्त है। मैं हमेशा एक प्लेयर के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ रहूंगा। साथ ही नए कप्तान के साथ अपना अनुभव भी शेयर करता रहूंगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मैं इस जिम्मेदारी को देने के लिए धन्यवाद अदा करना चाहता हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ