IPS बनना चाहते थे, आज हैं तूफानी बल्लेबाज....Sanju Samson को शिखर तक पहुंचाने में किसका हाथ...जानें उसका नाम
Edited By Bhoopendra Rai

Sanju Samson 28th Birthday today
Edited By Bhoopendra Rai

Sanju Samson 28th Birthday today
Sanju Samson 28th Birthday: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। केरल के तिरुअंनतपुरम जिले के पुल्लुविल गांव में जन्मे संजू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संजू ने घरेलू सीजन और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई और खूब नाम कमाया। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं।
संजू उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी नेशनल टीम से ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में धाक जमाई है। संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को केरल में हुआ था। उनके पिता वह फुटबॉलर भी रहे थे। संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ ने संतोष ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलें थे।
विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन के पिता दिल्ली पुलिस में थे। संजू का बचपन भी दिल्ली में ही बीता, वह पुलिस रेसिडेंशियल कॉलोनी में रहते थे। संजू ने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से ही की।
संजू सैमसन का करियर बनाने के पीछे उनके पिता विश्वनाथ का बहुत बड़ा हाथ है। दरअसल, संजू आईपीएस बनना चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने संजू को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलाई। संजू दिल्ली में अंडर-13 में स्थान बनाने से चूक गए। तब उनके पिता को लगा कि बेटा दिल्ली में क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ पाएगा। लिहाजा उन्होंने दिल्ली में पुलिस कॉन्सटेबल की नौकरी की कुर्बानी दे दी और वापस केरल चले गए। जहां संजू ने स्कूल-कॉलेज लेवल पर खेला और टीम इंडिया तक का सफर तय किया।
https://twitter.com/Royal_HaRRa/status/1590957111261134849?s=20&t=5cujKF6pXMgUIbNHwJv_BA
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: