T20 World Cup 2022: इस टीम को हराएंगे तो वर्ल्ड कप जीत जाएगी Team India, सुरेश रैना ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2022 Suresh Raina

T20 World Cup 2022 Suresh Raina

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में हैं। उसने पहले ही अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से मात दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक बेवसाइट्स से बात करते हुए कहा कि “निश्चित तौर पर, अगर हम पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीत जाते हैं तो हम विश्व कप जीत जाएंगे।”

टीम इंडिया के टी 20 वर्ल्ड कप जीतने की संभावना के बारे में बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा, “टीम अभी अच्छा कर रही है। शमी ने बुमराह की जगह ली है, यह टीम के लिए थोड़ा एक्स-फैक्टर देगा। हमारे पास अर्शदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव हैं। हर कोई अच्छी फॉर्म में है, विराट कोहली वास्तव में अच्छा दिख रहे हैं।

सुरेश रैना बोले- रोहित शर्मा अच्छे लीडर हैं

सुरेश रैना ने आगे कहा कि ‘रोहित शर्मा बहुत अच्छे लीडर हैं। अगर हम पहला मैच जीतते हैं, तो यह हमारे लिए एक अच्छी टोन सेट करेगा। देश में हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और मैं वास्तव में चाहता हूं विश्व कप जीतो।”

23 अक्टूबर को भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान

इस बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। फिलहाल शुरुआती ग्रुप स्टेज के मुकाबले जारी हैं, जिसमें से चार टीमें सुपर 12 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस वर्ल्ड कप में सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें 23 अक्टूबर पर टिकी हैं, इस दिन भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। भारतीय क्रिकेट टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करीब एक लाख दर्शकों के बीच पाकिस्तान से भिड़ेगी।

T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ