IND vs NZ: सूर्यकुमार को कैसे रोका जा सकता है? न्यूजीलैंड के दिग्गज Ross Taylor ने बताया सीक्रेट

Suryakumar Yadav IND vs NZ

Suryakumar Yadav IND vs NZ

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। टी 20 विश्वकप में धमाल मचाने के बाद भी उनका बल्ला आग उलग रहा है। वह किसी भी गेंदबाजों को जहां चाहे वहां शॉट खेल रहे हैं। पिछले एक साल में किसी भी गेंदबाज ने उन्हें परेशान नहीं किया।

सूर्यकुमार यादव ने अलग-अलग टीमों के खिलाफ मैदान के हर कौने में शॉट्स ठोके हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि आखिर कैसे सूर्या को रोका जा सकता है।

https://twitter.com/shoaib_std/status/1594948410834317314?s=20&t=pPyN5yqKD384LvLXg-0Viw

सूर्यकुमार को कैसे रोका जा सकता है?

रॉस टेलर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर मजेदार अंदाज में कहा कि ‘जितना हो सके दूसरे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करो। वो भी इंसान हैं और गलतियां करेंगे, लेकिन जब आपके पास 50 – 50 प्रतिशत चांस हो तो फिर उसे लेना ही पड़ता है। रॉस टेलर साफ तौर पर कहना चाह रहे हैं कि सूर्या को कम से कम स्ट्राइक पर रखो, जब उन्हें कम स्ट्राइक मिलेगी तो वह गलती करेंगे और आउट होने का चांस देंगे।

रॉस टेलर ने की सूर्या की तारीफ

रॉस टेलर ने सूर्या की तारीफ में कहा कि ‘जिस तरह से वो लगातार बल्लेबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है। वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में छक्के लगा रहे थे और इसी तरह से अगर वो मैक्लीन पार्क में भी छक्के लगाएंगे तो फिर गेंद मैदान के बाहर चली जाएगी।’

सूर्या ने खेली थी 111 रनों की तूफानी पारी

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 111* रन बनाए थे। इस दौरान स्काई ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इसी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ