IND vs NZ: 40 सेकंड में जानिए आखिर क्यों Mr.360 हैं सूर्यकुमार यादव...तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

suryakumar yadav all amazing shots
Edited By Bhoopendra Rai

suryakumar yadav all amazing shots
IND vs NZ: टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में सूर्या ने 111 रनों की तूफानी पारी खेलकर बता दिया कि वह नए मिस्टर 360 हैं। दूसरा मैच प्राइव वीडियो पर लाइव प्रसारित किया गया था। आज दोनों टीमों के बीच तीसरा टी 20 मैच खेला जा रहा है।
इस मैच से पहले प्राइम वीडियो ने सूर्यकुमार यादव की 111 रनों की पारी खा वीडियो शेयर किया है। प्राइम वीडियो द्वारा जारी किए गए वीडियो में सूर्यकुमार किस-किस तरह के शॉट्स खेलते हैं। वह साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में दो विंडो दिखाई गई हैं, एक विंडो में सूर्या बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि दूसरे विंडो में क्रिकेट ग्राउंड दिखाया गया, जिससे पता चलता है कि सूर्या का शॉट किस दिशा में खेला जा रहा है।
https://twitter.com/KlausMikael5on/status/1594932678679461888?s=20&t=pPyN5yqKD384LvLXg-0Viw
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने टी 20 विश्वकप में बल्ले से धमाल मचाया था। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे टी 20 में उन्होंने 51 गेंद पर 111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा था। 111 रनों की तूफानी पारी में सूर्या ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
सूर्या के धमाकेदार शतक के दम पर टीम इंडिया ने 65 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया।
https://twitter.com/shoaib_std/status/1594948410834317314?s=20&t=pPyN5yqKD384LvLXg-0Viw
दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: