IND vs SA, Test Series: रोहित शर्मा समेत 5 भारतीय खिलाड़ियों का आखिरी साउथ अफ्रीका दौरा! क्या पूरा हो पाएगा सपना?

रोहित शर्मा समेत इन पांच खिलाड़ियों की उम्र काफी बीत चुकी है। ऐसे में अगर वह इस बार खिताब नहीं जीत पाते हैं तो उनका अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना, सपना ही रह जाएगा।

Rohit Sharma Ravichandran Ashwin Virat Kohli Ravindra Jadeja Mohammed Shami India South Africa Test Series

5 भारतीय खिलाड़ियों का आखिरी साउथ अफ्रीका दौरा!

India Tour of South Africa, 2023-24: ऑस्ट्रेलिया को टी20 में मात देने के बाद भारतीय टीम की नजर अब अफ्रीकी दौरे पर है। यहां ब्लू टीम को मेजबान टीम के साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में दो-दो हाथ करनी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज सबसे अहम होगी। क्योंकि ब्लू टीम को यहां अबतक एक बार भी खिताब हाथ नहीं लगी है। मौजूदा टीम में यह काबिलियत है जो इतिहास को बदल सकती है।

विज्ञापन

खुदा ना खास्ता अगर भारतीय टीम को नाकामयाबी हाथ लगती है तो कैप्टन रोहित शर्मा के साथ इन पांच खिलाड़ियों का अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना, सपना ही रह जाएगा। वजह इन खिलाड़ियों की उम्र काफी बीत चुकी है।

विज्ञापन

साल 2023-24 के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए अगली बार दिसंबर 2027-2028 में अफ्रीका का दौरा करेगी। उस दौरान रविचंद्रन अश्विन और कैप्टन रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी करीब 40 के हो जाएंगे और इस उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल भरी चुनौती होगी।

विज्ञापन

मौजूदा समय में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की उम्र 37 साल है। अगले अफ्रीकी दौरे तक वह करीब 41 साल के हो जाएंगे। इसके अलावा कैप्टन रोहित शर्मा 36 साल के हैं जो 2027-28 तक करीब 40 के हो जाएंगे।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विराट कोहली भी 35 प्लस के हो चले हैं, जबकि रवींद्र जडेजा भी 35 के करीब हैं। वहीं मोहम्मद शमी की मौजूदा उम्र 33 साल है। ऐसे में ये सभी खिलाड़ी भी आगामी दौरे तक करीब 40 साल के हो जाएंगे।

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ