News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023. बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम से एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर पुलिस की कार्रवाई हुई है। रफ्तार के शौकीन रोहित के खिलाफ पुणे पुलिस ने ओवर स्पीड ड्राइविंग के मामले में तीन चालान काटे हैं। पुणे मिरर के अनुसार भारतीय कप्तान अपनी लेम्बोर्गिनी कार से पुणे जा रहे थे। इस बीच मुंबई-पुणे हाइवे पर उनकी स्पीड करीब 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। यही वजह है कि उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने एक्शन लिया है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई-पुणे हाइवे पर चालक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वाहन चला सकते हैं। हालांकि, रोहित की स्पीड इससे करीब दोगुनी थी। वह करीब 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी कार चला रहे थे। ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें- IND Vs BAN: टीम इंडिया के ये 11 रणबांकुरे दिलाएंगे जीत, शमी-अश्विन को नहीं मिलेगा मौका! संभावित Playing 11
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यही वजह है कि रोहित शर्मा पुणे पहुंचे है। ‘हिटमैन’ शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
मौजूदा वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है। वह 15 मुकाबलों के बाद भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। शर्मा के बल्ले से तीन मैच की तीन पारियों में 72 की औसत से 217 रन निकले हैं। इस बीच वह एक शतक और एक अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 131 रन का है।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: घातक खिलाड़ी की होने वाली है वर्ल्ड कप में एंट्री, हेड कोच का बड़ा बयान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।