IND vs ENG: हार्दिक पांड्या के बाद रोहित शर्मा को लगी चोट! फैंस की बढ़ी टेंशन

Rohit Sharma Injury IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कलाई पर चोट लगने की खबर सामने आ रही है।

Rohit Sharma wrist injury during nets practice IND vs ENG World Cup 2023 Match Reports

Rohit Sharma wrist injury during nets practice IND vs ENG World Cup 2023 Match Reports

Rohit Sharma Injury IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच फैंस की चिंता बढ़ गई है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कलाई पर चोट लगने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा को नेट्स में बल्लेबाजी करते समय दाहिनी कलाई पर चोट लगी। टीम इंडिया के फिजियो ने तुरंत उनकी देखभाल की। हालांकि, चोट कितनी गहरी है, इसके बारे में अभी साफ तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। बीसीसीआई ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की चोट से जूझ रही है टीम इंडिया

टीम इंडिया पहले से ही हार्दिक पांड्या की चोट से जूझ रही है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कप्तान के साथ सब ठीक हो। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। हिटमैन ने 5 मैचों में 133 की स्ट्राइक रेट से एक शतक सहित 311 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के कप्तान के रूप में यह रोहित शर्मा का 100वां मैच होगा। रोहित के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने का भी मौका होगा। उन्हें इसके लिए सिर्फ 47 रन की जरूरत है।

https://twitter.com/sigmakrixhna/status/1718272545668170061

विज्ञापन

फैंस कर रहे हैं ठीक होने की उम्मीद

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक खेले सभी 5 मैचों में जीत हासिल की है। 5 मैचों में 10 अंकों के साथ इंग्लैंड के खिलाफ जीत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का रास्ता तय कर देगी। इससे टीम इंडिया के पास 12 अंक हो जाएंगे। टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि उनकी चोट गंभीर न हो। कप्तान भारत का नेतृत्व करने के लिए फिट हों। बता दें कि रोहित शर्मा को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी। वह थोड़े समय के लिए मैदान से बाहर चले गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ