रोहित शर्मा के फैंस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बनेंगे फिर से कारण!

Rohit Sharma Hardik Pandya T20 Captaincy Row: रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। रोहित के फैंस को अब एक और झटका लग सकता है।

Rohit Sharma Fans Another Bad News Can Come Hardik Pandya May Lead Team India IND vs AFG T20 Series

Rohit Sharma Fans Another Bad News Can Come Hardik Pandya May Lead Team India IND vs AFG T20 Series (Image Credit- Twitter)

Rohit Sharma Hardik Pandya T20 Captaincy Row: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से हाल ही में उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कप्तानी छीन ली थी। इसके बाद हार्दिक पांड्या को मुंबई का नया कप्तान बनाया गया। सोशल मीडिया पर इस फैसले के खिलाफ भीषण गुस्सा और विरोध देखने को मिला। फैंस ने मुंबई की जर्सी और झंडे तक जला दिए। इस बार भी इसका कारण हार्दिक पांड्या ही बनते दिख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

विज्ञापन

फिर क्यों निराश हो सकते हैं हिटमैन फैंस?

रोहित शर्मा के फैंस की बात करें तो वह अभी मुंबई इंडियंस से उनकी कप्तानी जाने का दुख भूल नहीं पाए थे कि एक और झटका लग सकता है। सूर्यकुमार यादव चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। वहीं हार्दिक पांड्या पहले से ही बाहर थे। खबरें ऐसी भी थीं कि दोनों खिलाड़ी 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में खबरें यह थीं कि रोहित शर्मा की बतौर कप्तान टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से एक भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें कप्तानी की पहली च्वॉइस बताया जा रहा था।

विज्ञापन

पर अब रविवार को नया अपडेट कुछ रिपोर्ट्स से मिला कि हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट हैं और बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं। यानी एक बार फिर से निराश हो सकते हैं हिटमैन के फैंस। सभी को उम्मीद थी कि रोहित की बतौर कप्तानी टी20 इंटरनेशनल में वापसी हो सकती है। अगर वर्ल्ड कप में रोहित को बतौर कप्तान देखना है तो अफगानिस्तान सीरीज ही उससे पूर्व आखिरी मौका था। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज, फिर आईपीएल और उसके बाद वर्ल्ड कप खेलेगी। ऐसे में अब हार्दिक के फिट होने और बतौर कप्तान टी20 में लौटने की खबर से रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप का पेंच भी फंस सकता है।

विज्ञापन

हार्दिक vs रोहित, कैसा है टी20 का कैप्टेंसी रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कुल 51 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 39 में टीम को जीत मिली है। उनकी कप्तानी में टीम ने 12 मुकाबले गंवाए। हिटमैन का टी20 इंटरनेशनल में विनिंग पर्सेंट (जीते हुए मैचों का प्रतिशत) 76.7 है। वहीं हार्दिक की कप्तानी में भारत ने 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 10 में टीम को जीत मिली है। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने 5 टी20 इंटरनेशनल गंवाए हैं और एक मैच नो रिजल्ट रहा है। इसके अलावा उनका विनिंग पर्सेंट 65.6 रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ