Video: पैरों पर खड़ा हो गया चैंपियन! ऋषभ पंत ने छोड़ी बैसाखी, सूर्या-हार्दिक-श्रीसंत गदगद

Rishabh Pant Injury Update

Rishabh Pant Injury Update

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंत के कुछ ताजा वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह बैसाखी फेंककर खुद के पैरों पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह टेबिल टेनिस खेलते दिखे। इस दौरान पंत काफी फिट लग रहे हैं। इससे पहले पंत इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के चुनिंदा मैचों के दौरान बैसाखियों के सहारे चलते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन यह पहली बार है जब चैंपियन को अपने दम पर चलते हुए देखा गया है।

कॉन्फिडेंट और खुश नजर आए पंत 

पंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- “हैप्पी नो मोर क्रचेज डे!” जाहिर है पंत बिना बैसाखी चलते हुए काफी कॉन्फिडेंट और खुश हैं। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमेंट एक्शन में वीडियो पर इमोजी पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। जबकि भारत के पूर्व गेंदबाज श्रीसंत ने लिखा- “लव यू भाई … विश्वास रखो।” इस बीच सूर्यकुमार यादव ने लिखा, स्पाइडी इज बैक! आपको और अधिक शक्ति मिले।

Advertisment

https://twitter.com/isthathunny/status/1654455210138562560

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1654411866825949184

विज्ञापन

पिछले साल कार दुर्घटना में लगी चोट 

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जनवरी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से पंत अपनी इंजरी के बारे में फैंस को अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहे हैं। आईपीएल के दौरान पंत ने पिछले महीने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कैपिटल्स के मैच के दौरान नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेल से पहले टीम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान भी मौजूद थे। पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ