Rishabh Pant Accident: 'अभी चिंता की बात नहीं है..' पंत के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने जारी किया बड़ा अपडेट
Edited By Siddharth Sharma

Rishabh Pant health update
Edited By Siddharth Sharma

Rishabh Pant health update
Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली से अपने घर लौटते समय पंत की कार रेलिंग से टकरा गई और चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में पंत भी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। वहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर मेक्स अस्पताल देहरादून के डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है।
देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने कहा, ‘क्रिकेटर ऋषभ पंत ऑर्थोपेडिक्स और प्लास्टिक सर्जनों की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनकी जांच के बाद उनका विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे।’
"अभी चिंता की बात नहीं है और ऋषभ पंत स्थिर हैं, जांच होने के बाद चिकित्सा बुलेटिन जारी करेंगे"
◆ देहरादून में मैक्स अस्पताल के डॉ आशीष याग्निक का बयान #RishabhPant | Rishabh Pant pic.twitter.com/msTiMYk5Lh
— News24 (@news24tvchannel) December 30, 2022
दरअसल ऋषभ पंत अपनी मां को जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक पंत कार में अकेले थे। जैसे ही वे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झील के समीप पहुंचे तो उन्हें झपकी लग गई और कोहरे के चलते कार सीधे रेलिंग से टकरा गई। कार के टकराने के बाद उसमें आग भी लग गई। पंत ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा खोलकर उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
इस भीषण हादसे के बाद पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माधे और पैर में चोट लग गई है। पैर में चोट ज्यादा होने के चलते प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। पंत की फिलहाल स्थिति नार्मल है। पुलिस के मुताबिक पंत के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनके सिर और पीठ में भी चोट लगी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: