Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत ने जलती कार में दिखाई हिम्मत, लेकिन लोगों ने घटनास्थल पर कर दी ये गंदी हरकत!
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Rishabh Pant Accident: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनकी कार रुड़की के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी चलाते समय क्रिकेटर को झपकी आ गई और इस कारण वह अपना नियंत्रण खो बैठे और उनकी BMW कार डिवाइडर से जा टकराई। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि क्रिकेटर कार में अकेले थे और जलती गाड़ी से बचने के लिए उन्होंने खुद खिड़की तोड़ी। बता दें कि पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई। रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ। हालांकि, इस दौरान घटनास्थल पर लोगों ने एक बेकार हरकत की।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी @RishabhPant17 जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। राज्य सरकार द्वारा उनके उपचार की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 30, 2022
पंत का एक तरफ जहां एक्सीडेंट हुआ है। उधर दूसरी तरफ घटनास्थल पर लोगों ने एक बेकार हरकत की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोगों ने दुर्घटनास्थल से पैसे भी चुराना सही समझा। बताया गया कि दुर्घटनास्थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपये भी ले लिए। वहीं, हादसे के बाद मौके पर कुछ रुपए भी पड़े हुए दिखे।
हादसे के कारण उनके सिर, घुटने और पिंडली में चोटें आई हैं। उन्हें फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में ले जाया जा रहा है। उनके पैर में गंभीर चोर पहुंची है। पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी हो सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: