रवींद्र जडेजा ने अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे, टूट गया 27 साल पुराना रिकॉर्ड; कुलदीप यादव भी रेस में

Ravindra Jadeja, World Cup 2023: रवींद्र जडेजा ने इस वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट भी झटके थे।

Ravindra Jadeja Surpassed Anil Kumble Wickets World Cup 2023 Kuldeep Yadav in Race

Ravindra Jadeja Surpassed Anil Kumble Wickets World Cup 2023 Kuldeep Yadav in Race

Ravindra Jadeja World Cup Record: भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया है। चाहें पेसर हों या स्पिनर सभी ने वर्ल्ड कप में कमाल की गेंदबाजी की है। जसप्रीत बुमराह 17 विकेट लेकर भारत के लीडिंग विकेट टेकर हैं। जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 16-16 विकेट ले चुके हैं। कुलदीप यादव ने भी 14 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन रवींद्र जडेजा ने 16 विकेट लेकर वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन

कुंबले से आगे निकले जड्डू

रवींद्र जडेजा ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में 9 मुकाबले खेलकर 16 विकेट झटके हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेने वाले अनिल कुंबले और 2011 वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेने वाले युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अभी कुलदीप यादव इस रेस में बने हैं। उनके नाम 9 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं। वह इस टूर्नामेंट के अंत तक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जडेजा का चल रहा जादू

रवींद्र जडेजा का इस वर्ल्ड कप में अभी तक कमाल दिखा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट भी झटके थे। वह कई मैचों में जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी कमाल करते नजर आए हैं। नॉकआउट राउंड में उनका रोल टीम के अंदर काफी अहम हो जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट में स्पिनरों का जलवा देखने को मिला है। एडम जैम्पा 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना 15 नवंबर को मुबंई के वानखेड़े में करेगी। भारचतीय टीम का यह लगातार चौथा सेमीफाइनल होगा। साल 2019 में भी भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल हुआ था। मेन इन ब्लू पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला इस सेमीफाइनल में लेने उतरेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ