---विज्ञापन---

क्रिकेट

Ranji Trophy: 23 चौके 3 छक्के…इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक ठोक मचाई तबाही…फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Ranji Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नागपुर में चल रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर नजर आ रही है। सभी भारतीय फैंस की नजर इस मैच पर है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2023 में दोहरा शतक […]

Ranji Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नागपुर में चल रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर नजर आ रही है। सभी भारतीय फैंस की नजर इस मैच पर है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2023 में दोहरा शतक ठोक तबाही मचा दी है।

मयंक अग्रवाल ने रणजी में ठोका दोहरा शतक

इस खिलाड़ी का नाम मयंक अग्रवाल है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ डबल सेंचुरी ठोकी। यह मुकाबला कर्नाटका और सौराष्ट्र के बीच बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां मयंक ने बल्ले से तबाही मचाई और मुकाबले के दूसरे दिन दोहरा शतक पूरा किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – 23 चौके 3 छक्के…इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक ठोक मचाई तबाही…फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

---विज्ञापन---

मयंक ने लगाए 23 चौके 3 छक्के

मयंक अग्रवाल ने 367 गेंद में 200 रन पूरे किए। उन्होंने इस पारी में 23 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 54 .05 का है। अगर मैच की बात करें तो कर्नाटका पहले बल्लेबाजी कर रही है। कर्नाटका ने 121 का खेल होने तक 8 विकेट खोकर 356 रन बना लिए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘वाह क्या गेंद है’ टर्न होकर स्टंप में घुसी जडेजा की चमत्कारी बॉल, हैरान रह गए Steve Smith, देखें वीडियो

2022 में खेला था आखिरी टेस्ट

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच 12 मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 4 और 22 रन बनाए थे। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शुभमन गिल के आने के बाद इस बल्लेबाजों को मौके मिलना बंद से हो गए हैं।

---विज्ञापन---

मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर

मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया के लिए21 टेस्ट खेले हैं। उनका टेस्ट में शानदार प्रदर्शन रहा है। मयंक ने टेस्ट की 36 पारियों में 41.33 की एवरेज से कुल 1488 रन बनाए। वह टीम इंडिया के लिए 4 शतक, 2 दोहरे शतक और 6 फिफ्टी लगा चुके हैं। टेस्ट में मयंक ने 189 चौके और 28 छक्के लगाए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 09, 2023 01:10 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola