Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव, जानें कौन-कौन खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर जगह उत्सव का माहौल है। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी अभी तक अयोध्या पहुंच चुके हैं।

Ram Mandir Pran Pratishtha Sachin jadega anil kumble reached ayodhya

भारत के कई क्रिकेटर पहुंचे अयोध्या।

Ram Mandir Pran Pratishtha: आज का दिन किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। यह एक ऐसा उत्सव है, जिसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म के लोग आज के दिन को हर साल किसी उत्सव की भांति मनाया करेंगे। श्रद्धालुओं को जिस पल का इंतजार करीब 500 साल से था, वह इंतजार आज खत्म हो गया है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के साक्ष्य बनने के लिए देशभर से बड़े-बड़े हस्ती अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन हस्तियों में कई दिग्गज क्रिकेटरों का नाम भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं अभी तक कौन-कौन से खिलाड़ी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बड़े दिग्गज पहुंच चुके हैं अयोध्या

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। आज हिन्दुओं के लिए दूसरी दिवाली होने वाली है। आज के दिन लोग अपने-अपने घरों में दिए जलाकर खुशियां मनाने वाले हैं। इस उत्सव में शामिल होने के लिए भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को निमंत्रण दिया गया था। इनमें से कई खिलाड़ी अयोध्या पहुंच भी गए हैं और राम मंदिर का भ्रमण कर रहे हैं। बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसके अलावा वेंकटेश प्रसाद भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

रोहित और धोनी को भी मिला था निमंत्रण

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी आधिकारिक रूप से उन दोनों की अयोध्या पहुंचने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि कोहली भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं, साइना नेहवाल भी अयोध्या पहुंच गई हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर के अलावा भी कई खिलाड़ियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन अभी तक दोनों ही दिग्गज अयोध्या नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ