PSL 2023: पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का नौंवा मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया है, जिसमें पेशावर की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के हीरो जेम्स नीशम और रॉवमेन पावेल रहे, जिन्होंने चौथे और पांचवे नंबर पर आकर ताबड़तोड़ पारियां खेलीं और टीम को जीत दिला दी।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पेशावर जाल्मी के लिए तूफानी खिलाड़ी रॉवमेन पॉवले ने जहां 23 गें दमें 36 रन बनाए तो वहीं जेम्स नीशम ने 23 गेंद में 37 रन ठोके। भले ही यह मैच पेशावर ने जीता है, लेकिन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के तेज गेंदबाज नसीम शाह चर्चा में रहे, जिन्होंने एक खतरनाक यॉर्कर से खतरनाक खिलाड़ी पॉवेल की गिल्लियां उड़ाते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

https://twitter.com/thePSLt20/status/1627718780083408897?s=20

नसीम शाह ने किया Rovman Powell का शिकार

दरअसल, नसीम शाह अपनी टीम के लिए 13वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर ही उन्होंने Rovman Powell का शिकार कर लिया। Powell तूफानी बैटिंग कर रहे थे। लेकिन नसीम शाह ने जड़ में खतरनाक यॉर्कर डाली, जिसे बल्लेबाज मिस कर गया और गेंद सीधा स्टंप में घुस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PSL के नौंवे मैच का रिपोर्ट कार्ड

अगर मैच की बात करें तो पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे, 155 रनों के टारगेट को पेशावर की टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ