नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में जहां एक ओर टीमों में नए और युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर टीमों को अनुभवी खिलाड़ियों की कमी भी खल रही है। इस बीच लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी को खुशखबरी मिल गई है। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान पीएसएल के आठवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, राशिद खान सोमवार देर रात दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। लाहौर कलंदर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर का स्वागत करते हुए कहा, ‘खुश अमदीद’ (स्वागत)।

विज्ञापन

क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे

24 वर्षीय स्पिनर राशिद खान लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होने वाले मैच में भाग लेंगे, जो आज कराची में खेला जाएगा। राशिद खान घर की जिम्मेदारियों के कारण पीएसएल के इस सीजन से दूर थे, लेकिन उनके प्रशंसकों को अब खुशखबरी मिल गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/lahoreqalandars/status/1627885503985975296?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1627885503985975296%7Ctwgr%5Ead14ce11d3956e77461525e475dad9bd0d2db181%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F472044-psl-2023-afghan-spinner-rashid-khan-joins-lahore-qalandars

विज्ञापन

राशिद खान की जगह खेल रहे थे सैम बिलिंग्स

वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स गत चैंपियन कलंदर्स द्वारा एक ऑनलाइन रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट में पीएसएल 2023 के लिए चुने जाने के बाद खान की जगह लाहौर के लिए खेल रहे थे। बिलिंग्स ने ट्विटर पर लिखा कि वह कलंदर्स परिवार में शामिल होकर बहुत खुश हैं। उन्होंने लिखा- “लाहौर कलंदर्स परिवार से जुड़कर बहुत खुश हूं! पहली बार पाकिस्तान में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

विज्ञापन

लाहौर कलंदर्स की हालत खस्ता

अब तक के मुकाबलों की बात की जाए तो लाहौर कलंदर्स की हालत काफी खस्ता है। टीम दो में से एक मुकाबले में जीत और एक में हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। देखना होगा कि राशिद खान के मैदान में उतरने के बाद कप्तान शाहीन अफरीदी को कितनी राहत मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ