राहुल पांडेय, मुंबई: टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल को बीती रात गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सपना कोर्ट में पेश हुईं, जहां उनके वकील की तरफ से दलील दी गई कि पृथ्वी शॉ सपना को मारने की कोशिश कर रहे थे, जबकि सपना उससे बचने का प्रयास कर रही थी। वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा कि इस मामले में पुलिस को ठीक तरह से जांच करनी चाहिए। वकील ने दलील में यह भी कहा कि पृथ्वी शॉ को शराब की आदत है।

विज्ञापन

पृथ्वी ने मुझे थप्पड़ मारा

आगे वकील ने कहा कि सपना ने ऐसा कुछ नहीं कहा कि 50 हजार रुपये दो और मामला खत्म करो, इस बात का कोई सबूत नहीं है। पुलिस के पास मौजूद होटल के बाहर का सीसीटीवी भी नहीं दिया जा रहा है। सीसीटीवी की जांच होनी चाहिए। वहीं सपना ने कोर्ट में कहा कि हम लोग उसको रोक रहे थे मगर वो मुझे मार रहा था। पृथ्वी शॉ की तरफ से 8-9 लोग थे जबकि हम सिर्फ दो लोग थे। हमने 50 हजार रुपये नहीं मांगे। सपना ने आगे कहा- मैं 50 हजार क्यों मांगूंगी। मैं खुद रील बनाकर अच्छा पैसा कमाती हूं। पृथ्वी ने मुझे थप्पड़ मारा।

विज्ञापन

https://twitter.com/mohsinofficail/status/1626167356228796416?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1626167356228796416%7Ctwgr%5E9cdbda45f73f90df53d5b1dd49f344c86ce5ae18%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fprithvi-shaw-attack-bhojpuri-actress-sapna-gill-arrested%2F158326%2F

विज्ञापन

20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में

सपना ने अपने बयान में आगे कहा- पृथ्वी शॉ ज्यादा शराब पीये हुए थे। जब हम पुलिस स्टेशन गए तब वह पुलिस स्टेशन के अंदर नहीं गए क्योंकि उन्हें पकड़े जाने का डर था। सवाल यह भी उठता है जब मामला एयरपोर्ट के पास हुआ तो केस ओशिवारा पुलिस स्टेशन में क्यों दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी सपना गिल को 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने अपनी दलील में कहा है कि अभी भी इस मामले में 7 आरोपी को गिरफ्तार करना है। इस आधार पर पुलिस ने तीन दिन के लिए कस्टडी मांगी है। ओशिवारा पुलिस ने पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव का बयान दोबारा दर्ज किया। इस बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में IPC की धारा 387 को जोड़ा है।

विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर की गई मारपीट

जानकारी के अनुसार, यह मामला 15 फरवरी की रात का है। घटना सहारा स्टार होटल में हुई थी। पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। इस दौरान शॉ के फैंस उनके टेबल पर आ गए और फ़ोटो क्लिक करने लगे। कुछ फोटो क्लिक करने के बाद भी फैंस ने जब वीडियो और फोटो लेना बंद नहीं किया तो शॉ ने अपने दोस्त व होटल मालिक को बुलाया और फैंस को हटाने को कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैंस को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। बताया जाता है कि इसी में से एक शख्स रेस्टोरेंट के बाहर अपने साथियों के साथ पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के निकलने का इंतजार करता रहा। बेसबॉल स्टिक के साथ आरोपियों ने गाड़ी को घेरा और पृथ्वी व उनके दोस्त को सिग्नल पर रोक लिया। आरोप है कि यहां कार का शीशा तोड़कर मारपीट की गई। ओशिवारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सना गिल और शोभित ठाकुर सहित कुल 8 आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ