KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: सामने आई तस्वीरें, राहुल ने चूमा, हाथ पकड़कर लिए सात फेरे
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की की शादी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरें में नया कपल एक-दूजे की आंखों में आंखें डाले फोटो सेशन करवा रहा है। राहुल ने अथिया का हाथ चूमा और फिर हाथ पकड़कर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

Athiya Shetty ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीरें पोस्ट की हैं।
शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली तस्वीर
खंडाला में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुआ विवाह #KLRahulAthiyaShettyWedding #Athiya #klrahulwedding #SunielShetty pic.twitter.com/Y70c5bUwSu
— News24 (@news24tvchannel) January 23, 2023
इससे पहले अथिया के पिता व एक्टर सुनील शेट्टी से शादी समारोह स्थाल से बाहर आकर दोनों के सात फेरे संपन्न होने की जानकारी दी थी।

अथिया और राहुल हाथ पकड़े फेरे लेते नजर आ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए सुनील ने कहा था कि शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं। अब मैं फादर इन लॉ बन गया हूं।

जानकारी के मुताबिक शादी में कुल करीब 100 लोग ही शामिल हुए। अब आईपीएल के साथ रिसेप्शन की तैयारी है।
और पढ़िए – KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, IPL के बाद होगा रिसेप्शन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: