PBKS vs DC: डेविड वॉर्नर ने की पृथ्वी शॉ की तारीफ, खराब फील्डिंग पर दिया ये बयान

PBKS vs DC Prithvi Shaw David Warner

PBKS vs DC Prithvi Shaw David Warner

विज्ञापन

 

 

Advertisment

 

 

 

विज्ञापन

और पढ़िए -नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से करारी मात दी। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी कैपिटल्स ने किंग्स का खेल बिगाड़ डाला। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। DC की शुरुआत अच्छी रही।

शॉ ने 38 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन जड़े

खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ ने लंबे समय बाद अच्छी वापसी की। इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शॉ ने 38 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन जड़े। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 46, राइली रूसो ने 82 और फिल साल्ट ने 26 रन जड़कर बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि गेंदबाजी करने उतरी कैपिटल्स की टीम ने खराब फील्डिंग करते हुए कई मौके गंवाए। जिसके चलते मैच आखिरी ओवर तक गया। हालांकि कैपिटल्स ने इस मैच में अंतत: जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैदान पर फील्डिंग का खराब प्रदर्शन

इस मैच में जीत के बाद डेविड वॉर्नर ने खराब फील्डिंग पर निराशा जताते हुए कहा- यह मैदान पर फील्डिंग का खराब प्रदर्शन था, लेकिन हमने जीत हासिल कर ली। हमने अपनी ताकत का समर्थन किया। अच्छे विकेट पर खेलने से मदद मिली। घर में ये काफी चुनौतीपूर्ण था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पृथ्वी का प्रभाव देखना अच्छा

वॉर्नर ने पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- पृथ्वी का प्रभाव देखना अच्छा था। राइली रूसो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हमें अपने घरेलू मैदान पर कंसिस्टेंसी की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हम घर पर अच्छा टोटल करने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन आज रात पॉइंट प्राप्त करना अच्छा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ