---विज्ञापन---

‘संजू को लगातार मौका दीजिए…,’ सैमसन को पाकिस्तान से मिला समर्थन; दिग्गज ने दी नसीहत

Sanju Samson Gets Support From Pakistan: संजू सैमसन को जहां फैंस लगातार मौका देने की मांग करते रहते हैं। वहीं अब पाकिस्तान से भी उन्हें समर्थन मिल गया है।

Shoaib Akhtar Supports Sanju Samson: भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर लगातार चर्चा में रहता है। उनकी टीम में जगह स्थिर नहीं रहती है। कभी-कभी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है। वहीं कभी-कभी उन्हें एक-दो मौके मिलते हैं जिसमें वह कुछ खास नहीं कर पाते और फिर बाहर हो जाते हैं। कुल मिलाकर उन्हें लगातार मौके नहीं मिलते हैं। जबकि हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे शतक से उन्होंने अपनी काबीलियत को दिखाया था। अब इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने उनका समर्थन किया है।

क्या बोले शोएब अख्तर?

अक्सर क्रिकेट पंडित और फैंस का यही कहना रहता है कि अगर आपको संजू सैमसन की काबीलियत तो चेक करना है तो उन्हें लगातार मौका दीजिए। ऐसा ही कुछ रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर रहे शोएब अख्तर ने भी कहा है। अख्तर ने कहा कि सिर्फ एक मौका देकर आप संजू सैमसन की काबीलियत को नहीं आंक सकते हैं। अगर आपको उन्हें खिलाना है या उनकी काबीलियत को पहचानना है तो लगातार मौके दीजिए।

---विज्ञापन---

मगर यहां कुछ ऐसा होता है कि संजू को टी20 वर्ल्ड कप के साल में वनडे टीम में जगह मिलती है और वनडे वर्ल्ड कप के साल में वह टी20 खेल रहे थे। हाल ही में अफगानिस्तान सीरीज में वह टी20 स्क्वॉड का हिस्सा बने क्योंकि हार्दिक, सूर्या, ईशान और राहुल कोई भी टीम में नहीं था। वह टीम के स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें सिर्फ आखिरी टी20 में खेलने का मौका मिला। यहां वह खाता नहीं खोल सके लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने शानदार स्टंपिंग और डायरेक्ट हिट से रनआउट किया।

---विज्ञापन---

संजू सैमसन का करियर रिकॉर्ड

संजू सैमसन के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए कुल 16 वनडे इंटरनेशल और 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टी20 में 133 के स्ट्राइक से 374 रन दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक पचासा लगाया है। वहीं वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 56.6 की औसत से 510 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक वनडे में दर्ज हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के स्क्वॉड का ऐलान, DCCI ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: कौन बनेगा टेस्ट सीरीज का विनर? सामने आई बड़ी भविष्यवाणी

First published on: Jan 21, 2024 10:20 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola