PAK vs ZIM: शर्मनाक हार के बाद घुटने के बल बैठकर फूट-फूट कर रोया ये PAK खिलाड़ी, VIDEO वायरल
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ZIM Shadab Khan crying video Zimbabwe beat Pakistan
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ZIM Shadab Khan crying video Zimbabwe beat Pakistan
PAK vs ZIM: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में मिली हार से पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी टूट गए हैं। हार के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ दिखी। इस हार से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है।
अभी पढ़ें – ENG vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ेगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच? देखें टॉस अपडेट
पाकिस्तान की हार के बाद टीम के उप-कप्तान शादाब खान का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट-फूट कर रोते दिख रहे हैं। यह वीडियो ड्रेसिंग रूम का बताया गया है। जिसमें शादाब ड्रेसिंग रूम के पास घुटने के बल बैठकर रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं।
शादाब खान का रोते हुए वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के लिए दिल तोड़ने वाला है। आपको बता दें कि शादाब खान ने इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी की और चार ओवर में महज 23 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि वह बल्ले से कुछ नहीं कर सके और 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: पाकिस्तान की हार के बाद सेलेक्टर्स पर आग बबूला हुआ ये बॉलर…बोला- ‘रमीज राजा को निकालो’
पर्थ में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रनों के स्कोर पर रोक दिया था, लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: