PAK vs SA: पाकिस्तान का बड़ा खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर, पहली बार वर्ल्ड कप में हुआ ये काम

PAK vs SA, World Cup 2023: पाकिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी के पहले ओवर में ही चोट लगी और वह मैदान से बाहर चला गया।

PAK vs SA Shadab Khan Injury World Cup 2023 Gone Out Of Field

PAK vs SA (Image Credit:- Twitter)

PAK vs SA: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं होता दिख रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मैच से पहले जहां हसन अली बुखार से पीड़ित हो गए थे, वहीं नसीम शाह की कमी टीम को पहले से ही खल रही है। इसी बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम का एक बड़ा खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर चला गया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि उपकप्तान शादाब खान थे। उन्होंने बल्ले से 43 रनों का अहम योगदान दिया था। गेंदबाजी में टीम को उनकी जरूरत थी लेकिन फिलहाल उनकी चोट से टीम की टेंशन बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास में हुआ ऐसा

चेन्नई की पिच पर टीम को स्पिनर्स की जरूरत पड़ सकती थी। टीम ने अफ्रीका को 271 का लक्ष्य दिया है जो प्रोटियास के करेंट फॉर्म को देखते हुए काफी नहीं लग रहा है। फिलहाल इस मैच में कुछ ऐसा भी हो गया जो इससे पहले वर्ल्ड कप इतिहास में नहीं हुआ था। शादाब खान के फील्डिंग के दौरान जो चोट लगी उससे उनके सिर पर धमक लगी। इसके कारण कनकशन सब्सटीट्यूट को बुलाया गया। पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में यह सबस्टीट्यूट आया और उसामा मीर को शादाब की जगह फील्ड पर बुलाया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1717887747745022050

विज्ञापन

शादाब को कैसे लगी चोट?

शादाब खान के यह चोट साउथ अफ्रीका की पारी की दूसरी गेंद पर लगी। वह क्लोज इन फील्डर थे और 30 गज के घेरे के अंदर मौजूद थे। उन्होंने एक गेंद को डाइव मारते हुए रोका और कंधे व सिर के बल तेजी से मैदान पर गिर गए। इसके बाद डॉक्टर मैदान पर आए, स्ट्रेचर भी लाया गया। उनकी चोट गंभीर दिखी और गर्दन में समस्या नजर आई। वह तुरंत डॉक्टरों के साथ मैदान से बाहर चले गए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए आज पहले से ही हसन अली की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को लाकर एक बदलाव किया गया है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 270 रन बनाए और पूरी टीम सिमट गई। साउथ अफ्रीका अगर यह मैच जीती तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। पाकिस्तान की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। अगर यहां पाकिस्तान हारी तो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ