Riyan Parag World Record: रियान पराग ने टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोक दिया लगातार छठा पचासा

Riyan Parag World Record: असम की टीम के कप्तान रियान पराग ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में लगातार छठा पचासा ठोक दिया है।

Riyan Parag Registers World Record in T20 Cricket With Sixth Consecutive Half Century

Riyan Parag (Image Credit:- Twitter)

Riyan Parag World Record: असम की टीम के कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं। पहले इमर्जिंग एशिया कप में रियान ने बल्ले और गेंद से कमाल किया। उसके बाद वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी चमके। अभी उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने लगातार छठा अर्धशतक टी20 टूर्नामेंट में लगा दिया है। इसी के साथ उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन

इससे पहले दुनियाभर की किसी भी टी20 लीग या टूर्नामेंट में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि किसी बल्लेबाज ने लगातार छह मैचों में फिफ्टी लगाई हो। इस टूर्नामेंट में इसी के साथ पराग टॉप स्कोरर भी बन गए हैं। उनके नाम सात मैचों की सात पारियों में 440 रन दर्ज हो गए हैं। छह मैचों में तो पराग ने पचासा लगाया। वहीं एक मैच जिसमें वह फिफ्टी नहीं लगा पाए उस मैच में उन्होंने 45 रन बनाए थे। असम ने अपने सातवें मुकाबले में अजेय केरल को 2 विकेट से हराया। इस मैच में पराग ने नाबाद 57 रन बनाए और एक विकेट भी लिया था।

विज्ञापन

SMAT 2023 में रियान पराग का प्रदर्शन

  • 57 नाबाद बनाम केरल
  • 72 बनाम हिमाचल प्रदेश
  • 76 बनाम चंडीगढ़
  • 53 नाबाद बनाम सिक्किम
  • 76 नाबाद बनाम सर्विसेज
  • 61 बनाम बिहार
  • 45 बनाम ओडिशा

विज्ञापन

मौजूदा टूर्नामेंट में रियान पराग के शआनदार परफॉर्मेंस का फल उनकी टीम को भी मिल रहा है। उनकी टीम अभी तक सात में से पांच मुकाबले ग्रुप बी में जीत चुकी है। इस टीम ने टूर्नामेंट में लगातर छह मैच जीत चुकी संजू सैमसन की कप्तानी वाली केरल की टीम को हराया। पॉइंट्स टेबल में ग्रुप बी में 20 अंक के साथ असम तीसरे स्थान पर है। पराग के करियर की बात करें तो वह अभी 95 टी20 मुकाबलों की 83 पारियों में 1973 रन बना चुके हैं। उनका औसत 29.8 और स्ट्राइक रेट 142 से अधिक का है। वह इस फॉर्मेट में 17 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं 39 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ