PAK vs NZ: शॉट मारने चार कदम आगे बढ़े Babar Azam, गेंदबाज ने चकमा देकर कर दिया आउट, देखें वीडियो

PAK vs NZ 3rd ODI Babar Azam M Bracewell Tom Latham

PAK vs NZ 3rd ODI Babar Azam M Bracewell Tom Latham

PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बैटिंग का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और शुरुआत में ही कप्तान बाबर आजम और उप-कप्तान शान मसूद का विकेट गंवा दिया। जिसमें से बाबर को ब्रेसवेल ने एक बार फिर से शिकार बनाया। हालांकि इन दोनों के विकेट के बाद फखर जमान और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाल लिया है।

विज्ञापन

चार कदम आगे बढ़े बाबर, गेंदबाज ने चालाकी से कर दिया खेल

दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही शान मसूद का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद बाबर ने फखर के साथ साझेदारी की कोशिश की लेकिन सांतवे ओवर में ब्रेसवेल गेंदबाजी करने आए और आते ही खेल कर दिया। ब्रेसवेल की तीसरी गेंद पर बाबर ने चार कदम आगे बढ़कर शॉट मारना चाहा लेकिन ब्रेसवेल ने उन्हें पढ़ लिया और उनके शरीर से दूर गेंद डाली जिसपर बाबर चकमा खा गए और बॉल सीधे विकेटकीपर के हाथों में गई। जिसे पकड़ते ही उन्होंने गिल्ली उखाड़ दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/amandheer93/status/1613841840742215684

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, शान मसूद, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ़

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

विज्ञापन

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

विज्ञापन

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ