PAK vs NZ: Abrar Ahmed की फिरकी में फंसे मिचेल, रिवर्स स्वीप खेलने गए और खेल हो गया, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Daryl Mitchell catch Sarfaraz bowled Abrar Ahmed
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Daryl Mitchell catch Sarfaraz bowled Abrar Ahmed
PAK vs NZ: पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर अबरार अहमद की फिरकी बल्लेबाज समझ नहीं पा रहे हैं। पहले उन्होंने इँग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना जादू दिखाया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल का शिकार किया। मिशेल ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी, लेकिन अबरार ने उन्हें फंसाकर पवेलियन वापस भेज दिया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608033275167080448?s=20&t=YQMW4DOLRyK0zZ8H4fo6vw
PAK vs NZ: डेरिल मिशेल ने 42 रन बनाए। आउट होने के बाद वह बेहद निराश दिखे। जैसे ही उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलना चाहा तो गेंद बल्ले से ऐज लेती हुई हवा में गई। विकेटकीप सरफराज अहमद दौड़ कर आए और आसान कैच पकड़ लिया। जिस वक्त मिशेल आउट हुए उस वक्त न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 337 रन बना लिए थे।
अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 440 रन बना लिए हैं। 3 दिन का खेल पूरा हो गया है। न्यूजीलैंड के लिए क्रीज पर केन विलियमसन 105 और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: