PAK vs NZ: 'सब हैरान होंगे...', पाकिस्तान ने क्यों की पारी घोषित? कप्तान बाबर आजम ने बताई वजह
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ 1st Test Babar Azam
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ 1st Test Babar Azam
नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने चौंकाने वाला फैसला लिया। कप्तान बाबर आजम ने उस वक्त पारी घोषित कर दी जब पाकिस्तान के दो बल्लेबाज क्रीज पर जम गए थे। सऊद शकील 55 और मीर हमजा 3 रन बनाकर खेल रहे थे। अचानक पारी घोषित करने का ऐलान हो गया। पाकिस्तान चाहता तो दोनों बल्लेबाजों के भरोसे मैच ड्रॉ करा सकता था, लेकिन उसने पारी घोषित कर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दे दिया। बाबर के इस चौंकाने वाले फैसले से सब दंग रह गए क्योंकि यदि खराब लाइट के चलते मैच को ड्रॉ घोषित नहीं किया जाता तो न्यूजीलैंड मैच जीत सकती थी। बाबर ने ये डेयरिंग डिसिजन क्यों लिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे ये सवाल दागा गया।
एक पत्रकार ने उनसे पूछा- आखिरी दिन आखिरी सेशन में ये चौंकाने वाला डिसिजन क्यों लिया। क्या आप समझ रहे थे कि मैच का रिजल्ट आ सकता है। 15 ओवर में 138 रन का टार्गेट देकर क्या आप 10 विकेट निकाल सकते थे? इस सवाल को इत्मिनान से सुनने के बाद बाबर ने कहा- हमने शुरू में ही यही कहा था कि हम रिजल्ट की तरफ जाएंगे।
Pakistan captain Babar Azam's press conference at the end of the first Test.#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai https://t.co/clFdocY85Z
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 30, 2022
हमने चांस लिया क्योंकि आप कभी भी अंदाजा नहीं लगा सकते कि क्या होने वाला है। ये क्रिकेट है, इसमें कुछ भी हो सकता है। मेरे ख्याल से जिस तरह सऊद और वसीम ने पार्टनरशिप लगाई वह बेहतरीन थी। वे ही हमें मैच में वापस लेकर आए। उसके बाद ही हमारे जेहन में ये चीज आई कि हमें डिक्लेयर करने का चांस लेना चाहिए। हालांकि मेरे फैसले से सब हैरान होंगे, लेकिन दिमाम में यही था कि हम चांस लेंगे, कुछ भी हो सकता है।.
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608803329622310914?cxt=HHwWhIDU-deGz9MsAAAA
बाबर के चांस लेने की वजह ये भी हो सकती है कि जब किसी के पास खोने को कुछ नहीं होता तब वह रिस्क ले लेता है। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से लगभग बाहर हो गई है। पाकिस्तान की टीम 60 पॉइंट के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड उससे ठीक नीचे है। दोनों टीमों के लिए डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाना नामुमकिन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: