PAK vs ENG: क्रीज से बाहर निकलकर Mohammad Rizwan ने कलाइयों से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

ENG vs PAK Mohammad Rizwan
Edited By Siddharth Sharma

ENG vs PAK Mohammad Rizwan
PAK vs ENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मैच में आज पांचवा दिन चल रहा है और अभी भी विजेता का नाम तय नहीं है। पाकिस्तान को फिलहाल जीत के लिए 193 रन चाहिए। वहीं इंग्लैंड को 7 विकेट लेने की जरुरत है। पाकिस्तान की तरफ से फिलहाल मोहम्मद रिजवान और साउद शकिल क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं रिजवान ने इंग्लैंड के गेंदबाज को दमदार शॉट लगाया है।
बता दें कि 394 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने पहले 6 ओवर में अंतराल में ही अपने दोनों ओपनरों के गंवा दिया। जिसके बाद अजहर अली भी रिटायर्ड हर्ट हो गए। अजहर के बाद साउद शकील और इमाम उल हक ने दमदार पार्टनरशीप की लेकिन इमाम भी 25वें ओवर में चलते बने। इमाम के बाद अब मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने 68 रनों की साझेदारी कर ली है और दमदार लय में नजर आ रहे हैं।
मैच में पांचवे दिन की शुरुआत ही मोहम्मद रिजवान ने धमाकेदार की। रिजवान ने विल जेक्स के पहले ही ओवर में चार कदम आगे बढ़कर लॉग ऑफ के उपर से सीधा छक्का जड़ दिया। ये शॉट इतना दमदार था कि इसे हर कोई देखता ही रह गया। वहीं इससे रिजवान ने अपने मंसूबे साफ कर दिए कि वे इंग्लैंड के गेंदबाजों को ऐसे ही पिटेंगे।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1599650911420264448
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी को 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित किया। चौथे दिन पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड ने जीत के लिए 343 रन का लक्ष्य रखा है। अभी पाकिस्तान को 175 रनों की दरकार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: