PAK vs ENG: बॉल है या बुलेट? मोहम्मद वसीम ने तूफानी इनस्विंगर से हैरी ब्रुक पर किया अटैक, देखें वीडियो

PAK vs ENG 3rd Test mohammad wasim jr harry brook

PAK vs ENG 3rd Test mohammad wasim jr harry brook

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच कराची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। मोहम्मद वसीम जूनियर ने दूसरे दिन इंग्लैंड का सबसे बड़ा विकेट गिराया। उन्होंने सेंचुरी ठोक चुके हैरी ब्रुक को अपना शिकार बनाया। ये नजारा 65वें ओवर में देखने को मिला। हैरी ब्रुक 111 रन बनाकर खेल रहे थे और पाकिस्तान के लिए लगातार सिरदर्द बन रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात

हैरी ब्रुक को फेंकी खतरनाक इनस्विंगर 

ब्रुक को आउट करने में पाकिस्तान के गेंदबाजों के पसीने छूटे जा रहे थे, इतने में वसीम बॉल डालने आए। उन्होंने दूसरी गेंद इतनी खतरनाक इनस्विंगर फेंकी कि बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया वो तेजी से अंदर की ओर आई और पैड से टकराते हुए बाहर की ओर निकल गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1604421016410783748

और पढ़िए – IND vs BAN: घुटना टेक शॉट मारने जा रहे थे शाकिब, Kuldeep Yadav ने अपनी चालाकी से कर दिया खेल, देखें वीडियो

शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैरी ब्रुक इस बॉल का प्रहार झेल पाने में बेबस नजर आए। जैसे ही उन्होंने बॉल को रोकने की कोशिश की, वह बुरी तरह बीट हुए और बस खड़े कि खड़े ही रह गए। वसीम ने जैसे ही अपील की अंपायर ने बिना देर किए अंगुली उठा दी। खास बात यह है कि ये मोहम्मद वसीम जूनियर के टेस्ट करियर का पहला ही विकेट था। उन्होंने अपना पहला विकेट इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज को आउट कर लिया।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाए 300 रन 

बहरहाल, तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे दिन तीसरे सेशन (ड्रिंक्स) तक इंग्लिश टीम ने 7 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं और वह 4 रन पीछे चल रही है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स 60 और मार्क वुड 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अब मैच का रुख क्या रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ