PAK vs ENG: गेंदबाज है या बल्लेबाज? जिसने पाकिस्तान को लूटा, उसे अबरार अहमद ने कूटा, देखें वीडियो

PAK vs ENG 2nd Test Abrar Ahmed

PAK vs ENG 2nd Test Abrar Ahmed

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा। इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है। इंग्लैंड की जीत में तेज गेंदबाज मार्क वुड का बड़ा योगदान रहा।

विज्ञापन

वुड ने चटकाए 4 विकेट 

वुड ने दूसरी ईनिंग में शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट चटका डाले। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने चौथे दिन 26 रन से शानदार जीत हासिल कर ली। हालांकि जिस गेंदबाज से पाकिस्तान के अच्छे-अच्छे बल्लेबाज खौफ में थे, उसे पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज अबरार अहमद ने कूट डाला।

विज्ञापन

अबरार ने मचा दिया गदर

अबरार 7 विकेट आउट होने के बाद मैदान पर आए। पाकिस्तान को इस वक्त मैच जीतने के लिए महज 58 रन बनाने थे। 18वें ओवर में जैसे ही उनके सामने मार्क वुड आए सऊद ने दूसरी ही गेंद पर बेखौफ चौका ठोक डाला। वुड की गेंद पर टप्पा पड़ते ही अबरार ने क्रीज पर चहलकदमी की और स्ट्रेट में शानदार चौका जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी ही गेंद पर एक बार फिर बल्ले से कट लगाया और थर्ड मैन की ओर चौका कूट दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1602211249038807041

और पढ़िए – PAK vs ENG: गेंदबाज है या बल्लेबाज? जिसने पाकिस्तान को लूटा, उसे अबरार अहमद ने कूटा, देखें वीडियो

सकते में आ गई इंग्लैंड 

निचले क्रम पर अबरार की ये घातक बल्लेबाजी देख वुड हैरत में पड़ गए। अब बारी थी अगली गेंद की। वुड की पांचवीं गेंद पर अबरार ने एक बार फिर कमाल किया और कट लगाकर स्लिप के बीचोंबीच से फाइन की ओर चौका जड़ दिया। अबरार की घातक बल्लेबाजी देख एक बार तो इंग्लैंड का खेमा सकते में आ गया, लेकिन वह तूफान मचाते हुए ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और जेम्स एंडरसन की गेंद पर बेन डकेट को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट 

अबरार ने 12 गेंदों में 4 चौके ठोक 17 रन जड़े। वे अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने मार्क वुड की कुटाई कर जता दिया कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। बहरहाल, इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान कराची में वापसी करना चाहेगी। इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ