PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दी मात, एडम जैम्पा की स्पिन का दिखा जलवा

PAK vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच गंवाने के बाद लगातार दो जीत अपने नाम कर ली हैं। पाकिस्तान को दूसरी हार झेलनी पड़ी।

PAK vs AUS World Cup 2023

PAK vs AUS World Cup 2023

PAK vs AUS World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दो मैचों में हार के बाद अब जीत की राह पर वापसी कर ली है। पांच बार की चैंपियन टीम ने पिछले मैच में श्रीलंका को हराने के बाद, अब पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। इस मैच में कंगारू टीम के लिए बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर ने 163 और मिचेल मार्श ने 121 रनों की बेहतरीन पारियां खेली थीं। उसके बाद गेंदबाजी में एक बार फिर से एडम जैम्पा ने बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाया।

विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद डगमगाई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम 305 रन ही बना सकी। इस मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन बनाए थे। 259 रनों की जबरदस्त ओपनिंग पार्टनरशिप मार्श और वॉर्नर के बीच हुई थी। इसके बाद अगले 9 विकेट 108 रन में ही गिर गए। जवाब में 368 रनों का लक्ष्य चेज करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत भी अच्छी रही थी। अब्दुल्लाह शफीक 64 और इमाम उल हक 70 ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े थे। इसके बाद मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एडम जैम्पा ने पूरे किए 150 विकेट

बाबर आजम फिर फेल हुए और महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी पाकिस्तानी टीम 45.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जैम्पा का फिर से कमाल देखने को मिला। उन्होंने 10 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने सेट नजर आ रहे मोहम्मद रिजवान को भी आउट किया और यह उनके वनडे करियर का 150वां विकेट भी था।

विज्ञापन

उनके अलावा मार्कस स्टॉयनिस ने दो बड़े विकेट लिए और खतरनाक साबित हो रही ओपनिंग पार्टनरशिप को भी उन्होंने तोड़ा था। साथ ही कप्तान पैट कमिंस ने भी दो विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली। मौजूदा वर्ल्ड कप में जैम्पा अभी तक चार मैचों में 9 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। 11 विकेट के साथ इस लिस्ट में मिचेल सैंटनर टॉप पर काबिज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ