ODI World Cup 2023: आयरलैंड की उम्मीदों पर पड़ी मौसम की मार, साउथ अफ्रीका ने विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई

ODI World Cup 2023 South Africa
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बेनतीजा निकलने से साउथ अफ्रीका को बड़ा फायदा पहुंचा है। दरअसल वह विश्वकप के लिए क्वालिफाई करने वाली 8वीं टीम बन गई है। अब उसे क्वालिफायर्स नहीं खेलने होंगे।

आयरलैंड को तीनों मैचों में चाहिए थी जीत

भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 में आईसीसी वनडे सुपर लीग के तहत क्वालिफाई करने के लिए आयरलैंड की टीम को बांग्लादेश को सारे मैच हराने जरुरी थे। लेकिन टीम की उम्मीदों पर पानी तब फिर गया जब बारिश के चलते मैच रद्द हो गया। अब आयरलैंड को जून और जुलाई में खेले जाने वाले क्वालिफायर्स खेलने होंगे।

विज्ञापन

ODI World cup 2023: ये हैं डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली 8 टीमें

10 टीमों वाले टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत की थी। इस लीग के तहत जो टीमें इस लीग की अंकतालिका में टॉप 8 में रहने वाली थीं, वह सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की हकदार थीं। साउथ अफ्रीका की टीम से पहले मेजबान इंडिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 Qualifiers: ये टीमें खेलेंगी क्वालिफायर

साउथ अफ्रीका के टॉप 8 में पहुंचने के बाद अब बची हुई टीमों को क्वालिफायर्स खेलने होंगे। ये जून जुलाई में आयोजित किए जाएंगे। इसमें 10 टीमें 2 पायदानों के लिए क्वालीफायर्स में भिड़ेंगी, जिनमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसी टीम शामिल है। इनके अलावा आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान, नेपाल, यूएसए और यूएई की टीम शामिल है। क्वालीफायर्स जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ