नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस कर रही है। कहा जा रहा है कि एकदिवसीय विश्व कप कप्तानी के लिए टिम साउदी के साथ-साथ टॉम लैथम पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में चोटिल केन विलियमसन की अनुपस्थिति में टीम की जिम्मेदारी उठाते हुए भूमिका निभाई थी। हालांकि विलियमसन ने आईपीएल में लगी चोट की सर्जरी के बाद रिहैब शुरू कर दिया है, फिर भी अक्टूबर में होने वाले विश्व कप में उनके खेलने की संभावना नहीं है। लैथम नियमित स्टैंड-इन कप्तान रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और वनडे में कप्तानी करते नजर आए थे।

विज्ञापन

अभी भी काम करने की जरूरत

साउथी न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान हैं। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने विश्व कप के बारे में कहा- यह कुछ ऐसा है जिस पर अभी भी काम करने की जरूरत है। टिम टेस्ट टीम की भी कप्तानी कर रहे हैं। टॉम के पास अतीत में हमारे लिए व्हाइट बॉल का काफी अनुभव है। उन्होंने वास्तव में अच्छी कप्तानी की।

विज्ञापन

काइल जैमीसन फ्रेम में होंगे

हालांकि बल्लेबाजी में केन विलियमसन का स्थान कौन भरेगा? इस बारे में स्टीड ने कहा कि फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया गया है। डेरिल मिशेल को जब भी कई अलग-अलग पदों पर मौका मिलता है तो वह जिम्मेदारी उठाते हैं। स्टीड ने ऑकलैंड में संवाददाताओं से कहा- उन्होंने टीम को अपनी वेल्यू दिखाई है, लेकिन यह देखना वास्तव में सुखद था कि आप शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान के खिलाफ कैसे जाते हैं। स्टीड ने कहा कि वर्ल्ड कप वेन्यू के अनुसार कुछ टीमों का अंतिम चयन पर असर पड़ सकता है। उन्हें उम्मीद थी कि पीठ की सर्जरी से उबर रहे काइल जैमीसन फ्रेम में होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ