IND vs PAK in ODI: भारत में कितनी मजबूत है पाकिस्तान की टीम, जानें 1983 से अभी तक के आंकड़े

IND vs PAK in ODI

रोहित शर्मा और बाबर आजम।

IND vs PAK Head to Head in ODI: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आ चुकी है। बुधवार रात ही पाकिस्तान की टीम भारत आई है। इससे पहले पाकिस्तान आखिरी बार साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आए थे। ऐसे में वह 7 सालों के बाद भारत खेलने आया है। आपको ये तो पता ही होगा कि पाकिस्तानी टीम अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में भारत से एक भी मैच नहीं जीत पाया है। लेकिन क्या आप दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए कुल वनडे मैचों का आंकड़ा जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि भारत की मेजबानी में पाकिस्तान की टीम कितनी मजबूत है।

विज्ञापन

भारत में 23 वनडे खेल चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने भारत की मेजबानी में इंडिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 10 सितंबर 1983 को खेला था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। भारत ने दोनों ही मैचों में जीत हासिल कर ली थी। भारत की मेजबानी में दोनों देशों के बीच अब तक कुल 23 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 14 मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी है, जबकि भारत 9 मैचों को अपने नाम किया था। इससे साफ है कि भारत में पाकिस्तान का रिकॉर्ड काफी शानदार है। भले ही पाकिस्तान भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं जीत सका हो, लेकिन वनडे मुकाबले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत से ज्यादा अच्छा है। इसलिए भारतीय टीम को पाकिस्तान को हल्की में नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वाधिक स्कोर

दोनों देशों के बीच अभी तक कुल 133 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें 73 मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी है, जबकि 55 मैच भारत के नाम रहे हैं। इससे साफ है कि कुल आंकड़े में भी पाकिस्तान भारत से काफी मजबूत टीम है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक स्कोर उस वक्त बनाया था, जब पाकिस्तान साल 2004-05 में विशाखापत्तनम आई थे। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट खोकर 356 रन बनाए थे। हालांकि भारत ने इस रिकॉर्ड की बराबरी 2023 एशिया कप की मैच में कर ली है। इस दौरान भारत ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 356 रन बना डाला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ