IND vs BAN: जीत का चौका या फिर होगा बड़ा उलटफेर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs BAN: वनडे विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होने वाली है। मैच पुणे में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा।

ODI World Cup 2023 IND vs BAN Playing xi

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 IND vs BAN: वनडे विश्व कप 2023 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पुणे में दोहपर 2 बजे खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम विश्व कप में जीत का चौका लगाना चाहेगी तो वहीं बांग्लादेश बड़ा उलटफेर करने की ताक में होगी। जहां एक तरफ विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते है तो वहीं बांग्लादेश को तीन में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, रोहित शर्मा बांग्लादेश को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेंगे। क्योंकि, विश्व कप 2023 में अभी तक दो बड़े उलटफेर देखने को मिल चुके है, जिनसे सभी बड़ी टीमों ने सीखा है।

ऐसा है वनडे में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल में ये दोनों टीमें अभी तक 40 बार आमने-सामने हुईं है। जिसमे से 31 में भारतीय टीम और 8 में बांग्लादेश टीम ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस शानदार रिकॉर्ड के बाद भी टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में लेनी गलती कभी नहीं करेगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए आखिरी 4 मैचों में से टीम इंडिया को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। इनमे से एक मैच तो बांग्लादेश ने भारत को एशिया कप में हराया था। जबकि दो मैच अपनी धरती पर हराए थे। अब भारतीय टीम एशिया कप में मिली इस हार का बदला लेना चाहेगी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास, तंजिद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदॉय, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ