IND vs BAN: कैसा होगा पुणे की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम..टीम इंडिया का ऐसा है यहां रिकॉर्ड

IND vs BAN: वनडे विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच होने वाला है।

ODI World Cup 2023 IND vs BAN head to head record

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 IND vs BAN: विश्व कप 2023 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ंत होने वाली है। पुणे की पिच को हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है और यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते है। ऐसे में एक बार फिर से दर्शकों को बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद होगी। वहीं इस मैच में टॉस की भी अहम भूमिका होने वाली है। पुणे की पिच पर टॉस जीतकर दोनों टीमें पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

ऐसा होगा पिच का मिजाज

बीते दिन यानी 18 अक्टूबर को पुणे में थोड़ी बारिश देखने को मिली थी, लेकिन आज यहां मौसम साफ रहने वाला है। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 307 रन का रहा है। इस मैदान पर 7 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए है जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 और रन चेज करने वाली टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में आज दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। उस वक्त टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 356 रन बनाए थे।

पुणे में टीम इंडिया के आंकड़े

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर भारतीय टीम ने साल 2013 से अभी तक सात वनडे इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमें से उसको चार में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगा सकती है क्योंकि पुणे की पिच पर टीम इंडिया ने अपने आखिरी दोनों मैचों में जीत हासिल की है।

विश्व कप 2023 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस विश्व कप में अभी तक दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले है जहां एक तरफ भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच जीते है तो वहीं बांग्लादेश ने तीन में से महज एक ही मैच में जीत हासिल की है और दो में उसको हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस विश्व कप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है। बांग्लादेश ने अपना इकलौता मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीता है जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हाथों उसको हार मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ