टीम इंडिया के सेमीफाइनल पर फंसा पंगा! ना जगह तय है ना टीम, कब साफ होगी तस्वीर

World Cup 2023, Team India Semifinal: भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम ही रहेगी। लेकिन चौथे स्थान की टीम अभी तय नहीं हुई है।

Team India Semifinal Venue Still Not Decided Can be Changed If Pakistan Qualifies World Cup 2023

Team India Semifinal Venue Still Not Decided Can be Changed If Pakistan Qualifies World Cup 2023 (Edited By- News24)

World Cup 2023, Team India Semifinal: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में तो पहुंच ही चुकी है। वहीं टीम ने पहले स्थान पर भी लीग स्टेज के अंत तक कब्जा जमा लिया है। तो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का भी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहना तय है। दोनों टीमों की पोजीशन इन्हीं दो स्थानों में बदल सकती है। यानी ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में भिड़ना तय है। लेकिन टॉप पर काबिज टीम इंडिया को किससे भिड़ना है अभी यह तय नहीं हो पाया है। इसमें एक पंगा यह भी है कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो वेन्यू भी बदला जाएगा।

विज्ञापन

क्यों फंस रहा है पंगा?

दरअसल सेमीफाइनल के अभी अंतिम स्थान के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड में से एक अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो उसे टीम इंडिया के साथ 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में भिड़ना होगा।  लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो भारतीय टीम के सेमीफाइनल की तारीख बदल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान की टीम मुंबई में नहीं खेलेगी, इसका फैसला पहले ही आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा संयुक्त रूप से कर लिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

यही कारण है कि अभी भारतीय टीम के सेमीफाइनल मैच की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को श्रीलंका का सामना कर रही है। न्यूजीलैंड को इस मैच में 172 का लक्ष्य मिला है और अगर टीम 35 ओवर तक जीती तो पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच 11 नवंबर को खेलना है। अगर पाकिस्तान यह मैच सिर्फ जीती भी तो भी बाहर हो जाएगी। उसे ऐसे जीतना होगा कि वह न्यूजीलैंड से आगे नेट रनरेट में आ जाए।

विज्ञापन

कब तय होगी सेमीफाइनल की चौथी टीम?

उधर अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका से आखिरी मैच में 10 नवंबर को भिड़ना है। अगर अफगानिस्तान हारा तो बाहर होना तय है, लेकिन अगर वो जीता तो तीन टीमें 5-5 जीत के साथ 10-10 अंक पर आ सकती हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है, क्योंकि उसका नेट रनरेट सबसे अच्छा है। यानी 11 नवंबर शनिवार के दिन ही भारत को सेमीफाइनल में किससे भिड़ना है यह तय हो पाएगा। टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का कोई वैसे खास मायने नहीं हैं क्योंकि टीम इंडिया अब टॉप पर ही रहेगी। इस मैच से पहले ही चारों सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ