NZ vs ENG: टिम साउदी ने Daniel Vettori को पीछे छोड़ रचा इतिहास...इंटरनेशनल क्रिकेट में चटका डाले इतने विकेट
Edited By Bhoopendra Rai

NZ vs SL 1st Test Tim Southee
Edited By Bhoopendra Rai

NZ vs SL 1st Test Tim Southee
NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड को बेन डैकत का विकेट लेते ही न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। साउदी ने अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 700 विकेट पूरे कर लिए हैं।
और पढ़िए –PSL 2023: Mohammad Haris ने लगाया सूर्यकुमार यादव कार्बन कॉपी शॉट, देखें शानदार VIDEO
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1628912591627251712?s=20
न्यूजीलैंड के 700 विकेट लेकर उन्होंने पूर्व दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी का रिकॉर्ड तोड़ा.जिन्होंने अपने 18 साल के लंबे करियर में 696 विकेट चटकाए थे। अब साउदी के नाम 700 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट के टॉप पांच गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ड का नाम भी शामिल है, जो 578 विकेट लेकर चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
1. टिम साउदी- 700
2. डेनियल विटोरी- 696
3. सर आरजे हाडली- 589
4. ट्रेंट बोल्ड- 578
5. क्रिस केर्न्स- 419
टिम साउदी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं। विलियमसन के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। वह एक तेज गेंदबाज हैं। जिनके पास अच्छा खासा अनुभव है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 400 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। खास बात यै है कि साउदी गेंद के साथ अच्छी खासी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने कई मौकों पर बेहतर बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई मैच जिताए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: