नीदरलैंड के नंबर 7 और 8 के खिलाड़ियों ने तोड़ा भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ने धोनी को छोड़ दिया पीछे

World Cup 2023: नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप के इतिहास का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड 1983 में कपिल देव ने बनाया था।

NED vs SL Sybrand Engelbrecht Logan Van Beek Breaks 40 Years Old Kapil Dev World Cup Record Also MS Dhoni is behind

NED vs SL Sybrand Engelbrecht Logan Van Beek Breaks 40 Years Old Kapil Dev World Cup Record

विज्ञापन

World Cup 2023: नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए डच टीम ने 49.4 ओवर में 262 रन बनाए थे। 91 रन पर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए थे उसके बाद दो बल्लेबाजों ने जांबाजी दिखाई और स्कोर 260 के पार पहुंचा दिया। नंबर 7 के बल्लेबाज साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट और नंबर 8 पर खेलने वाले लोगन वान बीक ने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 130 रन जोड़े और वनडे वर्ल्ड कप में 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। नीदरलैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर सभी को चौंका दिया था।

1983 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड ध्वस्त

वनडे वर्ल्ड कप में सातवें या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप इससे पहले 1983 वर्ल्ड कप में हुई थी। कपिल देव और सैय्यद किरमानी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 126 रन जोड़े थे। उसके बाद अब 40 साल बाद 2023 में नीदरलैंड की जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह रिकॉर्ड किसी एसोसिएट नेशन की जोड़ी तोड़ेगी। साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट और लोगन वान बीक की जोड़ी ने 8वें विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। इस लिस्ट में धोनी और जडेजा का भी नाम है। धोनी को भी इसने पीछे छोड़ा।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में 7वें या उससे नीचे के विकेट की बड़ी पार्टनरशिप

  • 130- साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक (नीदरलैंड), 2023
  • 126 नाबाद- कपिल देव, सैय्यद किरमानी (भारत), 1983
  • 117- इयाइन बुचार्ट, डेव हाउटन (जिम्बाब्वे), 1987
  • 116- एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा (भारत), 2019

साइब्रैंड ने एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे

वनडे वर्ल्ड कप में नंबर 7 या उससे नीचे खेलते हुए दो खिलाड़ियों द्वारा फिफ्टी प्लस बनाने का रिकॉर्ड पहली बार नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने बनाया। इससे पहले एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। उससे पहले 2015 में यूएई के अमजद जावेदा और नासिर अजीज ने ऐसा किया थआ। साल 1999 में साउथ अफ्रीका के शॉन पोलक और लांस क्लूजनर भी ऐसा कर चुके थे। इस मैच में नीदरलैंड के साइब्रैंड ने 70 रन की पारी नंबर 7 पर खेली और वान बीक ने 59 रन बनाए। धोनी ने इससे पहले नंबर 7 पर पिछले वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ