World Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, नीदरलैंड की जीत से एक टीम सेमीफाइनल से Out

World Cup 2023: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की और बांग्लादेश को 87 रनों से करारी शिकस्त दी।

NED vs BAN England Reaches bottom in points table before IND vs ENG Match Bangladesh Out of Semifinal Race

NED vs BAN England Reaches bottom in points table before IND vs ENG Match Bangladesh Out of Semifinal Race (Image Credit:- Twitter)

World Cup 2023: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की और बांग्लादेश को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच को जीती नीदरलैंड की टीम और हारी बांग्लादेश। पर झटका लगा है डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को। इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर खिसक गई। इतना ही नहीं नीदरलैंड की जीत से अब एक टीम का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना बिल्कुल तय हो गया है और वो है बांग्लादेश की टीम। वहीं इंग्लैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान को अन्य टीमों की हार का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

बांग्लादेश का बुरा हाल

हमेशा बड़े-बड़े उलटफेर करने और बड़ी टीमों को चौंकाने किए मशहूर बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में बिल्कुल निराश कर गई। अभी तक टीम ने 6 में से पांच मुकाबले हारे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबला भी बांग्लादेश की टीम नहीं जीत सकी। टीम के नियमित कप्तान और स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी पिछले मैच के बाद स्वदेश लौट गए थे। ऐसे में टीम के अंदर भी अस्थिरता नजर आ रही है। अब टीम के पास बस सम्मान बचाने का मौका है। उसे अपने बचे हुए तीन मुकाबले पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से खेलने हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेमीफाइनल से OUT

बांग्लादेश के लिए अब सेमीफाइनल की कोई भी उम्मीद बची हुई नहीं लग रही है। टीम यहां से अगर बचे हुए तीनों मैच गलती से जीत भी गई तो 8 अंक ही हो पाएंगे। सेमीफाइनल के लिए वैसे तो मैजिकल फिगर 12 अंक है। लेकिन अगर कहीं ऑस्ट्रेलिया की गाड़ी पटरी से उतरी, श्रीलंका और अफगानिस्तान भी मैच हारी तो पांच मैच जीतने वाली टीमों की उम्मीद बन सकती है। लेकिन बांग्लादेश अब पांच जीत तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल का हाल

अगर पॉइंट्स टेबल के हाल की बात करें तो इस जीत के साथ नीदरलैंड की टीम 10वें से 8वें स्थान पर 4 अंकों के साथ आ गई है। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का सबसे बुरा हाल है और वो 10वें स्थान पर लुढ़क गई। वहीं यह मैच हारने वाली बांग्लादेश की टीम 9वें स्थान पर रही है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान से जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका टेबल टॉपर बनी थी। भारत दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे, श्रीलंका पांचवें, पाकिस्तान छठे और अफगानिस्तान सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ