World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम के लिए एक और मुसीबत, अब ICC ने सुना दी सजा

World Cup 2023, ICC Punished Pakistan: पाकिस्तानी टीम के लिए वर्ल्ड कप में कुछ अच्छा नहीं हो रहा है और अब आईसीसी ने भी सजा सुना दी है।

ICC Takes Action Against Pakistan World Cup 2023 Penalty for Slow Over Rate Babar Azam And Full Team

ICC Takes Action Against Pakistan (Image Credit- ICC)

World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है। टीम के लिए स्टार गेंदबाज नसीम शाह की चोट पहले चिंता बनी। उसके बाद टीम इंडिया से हारते ही टीम की बैक टू बैक चार हार। उसके बाद अब सेमीफाइनल की उम्मीदें भी टीम के लिए धुंधली नजर आ रही हैं। उसी बीच आईसीसी की तरफ से भी शनिवार को बाबर आजम की टीम के लिए एक्शन लिया गया है। दरअसल आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तान को कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया है।

विज्ञापन

ICC ने लिया एक्शन

आईसीसी ने इसके बाद इस पर पूरी रिपोर्ट शेयर की और अपने स्टेटमेंट में बताया कि पाकिस्तान की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। चेन्नई में अफ्रीका के खिलाफ मैच में बाबर आजम की अगुआई वाली टीम निश्चित समय से चार ओवर पीछे रही थी। इस कारण उसके ऊपर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना हर खिलाड़ी पर मैच फीस के 5 प्रतिशत प्रति ओवर के हिसाब से लगाया गया। चार ओवर टीम पीछे थी, उस लिहाज से कुल जुर्माना 20 प्रतिशत का लगाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईसीसी ने यह भी बताया कि,’ऑन फील्ड अंपायर एलेक्स व्हार्फ और पॉल राइफेल, थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और फोर्थ अंपायर रिचर्ड केटेलबोरो ने पाकिस्तानी कप्तान के ऊपर साउथ अफ्रीका से हार के बाद यह आरोप लगाए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इन आरोपों को स्वीकार भी कर लिया।’

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए आखिरी मौका, पर उम्मीदें कम

पाकिस्तान की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में 6 में से चार मैच गंवा चुकी है। यहां से अगर बचे हुए तीन मैच टीम जीती भी तो वह 10 अंक तक जा पाएगी। उसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान की हार की दुआ करनी होगी। साथ ही अपना नेट रनरेट भी बेहतर करना होगा। अब पाकिस्तानी टीम मंगलवार को बांग्लादेश से अपने सातवें मुकाबले में भिड़ेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ